मेष
दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी।कुछ लोग विरोध कर सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से कुछ निराश हो सकते हैं। अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। आलसी प्रवृत्ति के कारण कुछ आवश्यक कार्य टाल सकते हैं।
वृषभ
आज व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। युवा करियर के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग से आप काफी बचत कर सकते हैं। बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और सही सलाह मिलेगी।
मिथुन
कार्यक्षेत्र में आपको कठिन कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। तत्काल किसी पर भरोसा न करें। नकारात्मकता ऊपर हावी रहेगी। कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुये कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे। परिजन किसी कारण आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं।
कर्क
युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। क्रय-विक्रय से लाभ होगा। विचारों के आपसी आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य और संयम के साथ कार्य करेंगे जिसका सुखद परिणाम प्राप्त होगा। समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे। जोखिम वाले कार्यों को सावधानी के साथ करें। सेहत ठीक रहेगी।
सिंह
दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानियों से घिरे रहेंगे। आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। प्रत्येक कार्य को समय से निपटाने का प्रयास करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। यात्रा के दौरान उल्टी-दस्त की शिकायत होने की संभावना है। शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करेंगे।
कन्या
परिवार के सदस्यों से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। कारोबारी बड़ी डील कर सकते हैं।भौतिक सुख-सुविधा का पर्याप्त आनन्द लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। कौशल का भरपूर लाभ उठायेंगे।
तुला
आत्मविश्वास और मनोबल सबसे बड़ी शक्ति है इसे कभी कम न होने दें।वेतनवृद्धि को अफसरों के साथ चर्चा कर सकते हैं। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। पुराने मित्र आपके मदद कर सकते हैं।
वृश्चिक
आमदनी के साथ आपके खर्च भी बढ़ेंगे। कारोबार में आय बढ़ने के योग हैं। पेट में गैस और एसीडिटी जैसी समस्या बढ़ सकती है। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवार जनों की सहमति से धार्मिक स्थल के दर्शन की योजना बना सकते है।
धनु
स्वयं को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाये रखने के लिये व्यायाम और ध्यान अवश्य करें।किसी करीबी के कटु व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। आपको सहकर्मियों पर पूर्ण विश्वास नहीं करना चाहिये। आपकी कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। घर की समस्याओं सुलझाने का प्रयास करें।
मकर
कृषि सम्बन्धी उद्योगों से लाभ प्राप्त होगा। दिनचर्या को सन्तुलित रखें। जिन कार्यों को कठिन मान रहे थे, उन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। मित्र आपसे फोन पर लम्बी चर्चा कर सकते हैं। आपकी सूझबूझ और समझदारी की चहुँओर प्रशंसा होगी। परिवार के दायित्वों को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं।
कुंभ
किसी अनजान पर भरोसा करने से बचना होगा नौकरी में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से आपको निजात मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। जरूरी कार्यों के सिलसिले में यात्रा करेंगे। अपने प्यार का इजहार करने के मौके तलाशेंगे।
मीन
भावुक होने के बजाय व्यवहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा। कार्यों को लेकर संशय में न रहें। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। प्रेमी जन से सम्बन्ध मधुर रखें। धन के हिसाब-किताब को लेकर परेशान हो सकते हैं।
पं सुभाष पाण्डेय
You may also like
Renault Boreal: Seven-Seater Duster Successor to Launch in India by 2027
चाणक्य नीति : पति इस चीज की मांग करे तो पत्नी कभी इनकार न करें, बिना शर्म दें ⤙
ATM Interchange Fees Hike: एटीएम से कई बार कैश निकालते हैं तो 1 मई से कटेगी आपकी जेब, बचने का तरीका जानने के लिए पढ़ें ये खबर
Mustard prices rise: किसानों की उम्मीदें बढ़ीं
लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ने एसबीआई के साथ साइन किया एमओयू, 18 लाख से ज्यादा लोगों को होगा फायदा