Next Story
Newszop

कुएं में गिरी साधुओं की कार, चार की मौत

Send Push
image

भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बैतूल हाइवे पर ग्राम टेमनी (सावरी) के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार अनियंत्रित होकर बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। इस हादसे में कार सवार सात लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों के शव रात में निकाल गए थे, जबकि एक व्यक्ति का शव शनिवार को सुबह करीब 5 बजे मिला। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उचार जारी है।

पुलिस के अनुसार चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) से सात साधु-संत कार में सवार होकर धार्मिक अनुष्ठान के लिए यात्रा पर निकले थे। शुक्रवार की शाम सभी लोग बालाजीपुरम (बैतूल) दर्शन करने के बाद चित्रकूट लौट रहे थे। इसी दौरान देर शाम करीब 6:30 बजे छिंदवाड़ा-बैतूल स्टेट हाइवे पर टेमनी खुर्द के पास उनकी कार का पिछला टायर फट गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बिना मुंडेर के गहरे कुएं में जा गिरी।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। तीनों साधुओं को एम्बुलेंस से मोहखेड़ सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

डॉ. प्रमोद वासनिक ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों के नाम मार्तण्ड गिरी (27) पुत्र शिवपूजन गिरी, शिवपूजन गिरी (60) पुत्र मुंशी गिरी और चालक राकेश गिरी (32) पुत्र छिंदी बताए गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपसचार के बाद जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है।मृतकों की पहचान मलखान गिरी (65) पुत्र मेवा, राकेश गिरी (35) पुत्र गिरधारी, गुलाब गिरी (40) पुत्र नत्थू और कल्लू उर्फ लक्ष्मी गिरी (24) के रूप में हुई है।

Loving Newspoint? Download the app now