पूर्वी चंपारण। जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के खोढा पंचायत के गम्हरिया गांव में दस वर्षीय बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी रामप्रीत पासवान की पुत्री अंतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना शनिवार की दोपहर में घटित हुई है। स्थानीय मुखिया सुमंत कुमार की सूचना पर पहुंची चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका खेलने के क्रम में घर के समीप स्थित पोखर के किनारे चली गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई और वह डूब गई। उस वक्त आसपास खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना मृतका के चाचा मुन्ना कुमार को दी।
घटना स्थल पर पहुंचने पर उसके चाचा ने देखा कि बच्ची का शव पानी के ऊपर तैर रहा है। जिसके बाद मृतका के चाचा ने बच्ची को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बच्ची के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर हादसे की जानकारी प्राप्त की। इधर खोढा पंचायत के मुखिया सुमंत कुमार ने सीओ आराधना कुमारी से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
You may also like
2025 में आएगी ये मशीन, नहाने का झंझट होगा ख़त्म, वैज्ञानिकों ने बना दी इंसानों की वॉशिंग मशीन
आचार्य चाणक्य की चेतावनियाँ: पुरुषों को महिलाओं को कब नहीं देखना चाहिए
अपने बच्चों को इस दुनिया में लाने के लिए पारसˈ पत्थर का इस्तेमाल करती है ये पक्षी, जानिये कैसे
बच्चों की परवरिश में माता-पिता की 7 गलतियाँ और सुधार के उपाय
गर्मियों में छिपकली के दर्शन: ज्योतिषीय महत्व और संकेत