पूर्वी चंपारण। जिला के रक्सौल-घोड़ासहन नहर कैनाल रोड के नोनियाडीह साइफन पुल पर एक बार फिर हादसा हुआ है। शनिवार की तड़के सुबह बैरगनिया से रक्सौल लौट रही बारात की कार तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। कार में सवार 6 लोगों में से 2 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायल कार सवार को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।घायलो में दो लोगो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगो के अनुसार इस मार्ग पर नोनियाडीह साइफन पुल का रेलिंग काफी दिनो से टुटा है,यहां तीखा मोड़ होने के कारण लगातार हादसा हो रहा है। लोगो ने बताया हर महीने यहां 3-4 वाहन नहर में गिरते हैं।सबसे बड़ी बात है,कि इस समय नहर में पानी नही है,अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने पुल के टुटे रेलिग की मरम्मत कराने की मांग प्रशासन से की है।
You may also like
हिसार: स्वदेशी जागरण मंच की टीम ने विजन 2047-समृद्ध एवं महान भारत इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में लिया हिस्सा
हिसार : पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में हिमालय परिवार ने किया रोष प्रदर्शन
प्रियंका गांधी को जब 13 साल की उम्र हो गया था प्यार: इस शख्स को देखते ही दे बैठी थी दिल ⤙
आतंकवादियों को भेजने वाला देश अब किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा : तरुण चुघ
रोजगार मेले के लिए पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व को बधाई : रामनाथ ठाकुर