बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के महात्मा गांधी अस्पताल के लेबर रूम के बाहर बने पालना गृह शनिवार रात को एक अज्ञात महिला एक नवजात बालिका को छोड़कर चली गई। इस घटना की जानकारी अस्पताल को मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सबसे पहले वहां मौजूद दूसरे मरीजों के अटेंडेंटों ने अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी। सूचना मिलते ही अस्पताल ने बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई शुरू की और बच्ची को पालना गृह से सुरक्षित रिसीव किया गया। इस मामले में हॉस्पिटल के कार्यवाहक पीएमओ आरके चौधरी ने बताया कि पालना गृह में नवजात शिशु मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि नवजात बालिका एक या दो दिन की लग रही है और उसकी सेहत पूरी तरह से ठीक है।
गायनेकोलॉजी विभाग की सीनियर रेजिडेंट डॉ. प्रफुलिता ने बताया कि सूचना पर ऑन-कॉल पीडियाट्रिशियन ने आकर बच्ची की तुरंत जांच की। स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए, बच्ची को तत्काल एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार, नवजात बालिका की स्थिति अभी सामान्य है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉ. प्रफुलिता ने यह भी बताया कि बच्ची को छोड़कर जाने वाली महिला के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि वह कौन थी या किस जगह से आई थी। पुलिस को आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्ची की डिलीवरी अस्पताल में हुई थी या कहीं और।
You may also like

ताजमहलˈ का वो दरवाजा जिसे खोलने से सरकार भी डरती है, क्लिक करके जाने पूरी खबर﹒

रक्त शर्करा को तुरंत कम करने के प्रभावी उपाय

दिल्ली में फायरिंग: युवक की पीठ में लगी गोली, मामला पैसों के विवाद का

चोरी-छिपेˈ लड़कियों के अंतरंग कपड़े मंगवाता था बॉयफ्रेंड, सच्चाई सामने आई तो मच गया बवाल﹒

इनˈ चीजों के साथ कभी भी मिलाकर नहीं खाना चाहिए आपको नींबू, पड़ जाएंगे लेने के देेने﹒




