Next Story
Newszop

Jaipur Gold Price Today: एक लाख के नीचे पहुंचा सोना चांदी में नहीं दिखा उतार-चढ़ाव, जानिए क्या है आज के ताजा भाव ?

Send Push

कल सोने और चांदी में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली थी लेकिन आज इनमें भारी गिरावट आई है। गिरावट के बावजूद सोना और चांदी दोनों अपने उच्चतम स्तर पर हैं। सर्राफा व्यापारी पूरनमल सोनी ने बताया कि वर्ष 1967 में दस ग्राम सोने का औसत मूल्य मात्र 100 रुपये था। उस हिसाब से 60 साल में सोना 100 रुपये से एक लाख तक पहुंचा था। हालांकि आज गिरावट के बाद सोने का मूल्य फिर एक लाख से नीचे आ गया है। जानकारों के अनुसार दोनों कीमती धातुओं में यह तेजी शादियों के सीजन, अक्षय तृतीया और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के दौरान मांग बढ़ने के कारण आई है। इसलिए आज 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का मूल्य एक समान है।

सोने की मांग ज्यादा
पूरनमल सोनी ने बताया कि आने वाले दिनों में बाजार में सोने और चांदी के आभूषणों की मांग फिर बढ़ने वाली है। जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में चांदी का मूल्य एक लाख रुपये को पार कर जाएगा और सोने की बढ़ती मांग को देखते हुए इसके मूल्य में और भी तेजी आएगी। जयपुर बुलियन ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों की कीमतों का अपडेट जारी किया है। इनमें आज बदलाव हुआ है। अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले सर्राफा बाजार के रेट जरूर जान लें, आज 24 अप्रैल को ये हैं सोने और चांदी के भाव।

सोने के भाव में गिरावट और चांदी के भाव स्थिर
जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट और चांदी के भाव स्थिर हैं। आज शुद्ध सोने के भाव में 3600 रुपए की गिरावट आई है। ऐसे में अब इसके भाव 98,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। इसके अलावा आज आभूषण सोने के भाव में भी गिरावट आई है, इसके भाव में 3500 रुपए की गिरावट आई है। ऐसे में इसके भाव 91,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। वहीं, चांदी के भाव में कल आई गिरावट के बाद आज इसके भाव कल वाले स्थान पर ही स्थिर हैं। आज इसके भाव 99,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं।

Loving Newspoint? Download the app now