भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए थे। प्रतिका रावल ने अपनी 75 रन की पारी में 1 छक्का लगाया था। वहीं, स्मृति मंधाना ने अपनी 80 रन की पारी में 3 छक्के लगाए। हरलीन देओल ने 1 और ऋचा घोष ने 2 छक्के लगाए। कुल मिलाकर भारतीय टीम की तरफ से 7 छक्के लगे।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एलिसा हिली ने अपनी 142 रन की पारी में 3 छक्के लगाए। फोएबे लिचफिल्ड, एल्सी पेरी, और एश्ले गार्डनर ने 1-1 छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 6 छक्के लगे।
कुल मिलाकर मैच में 13 छक्के लगे। महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में किसी मैच में लगे सर्वाधिक छक्कों का यह रिकॉर्ड है।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एलिसा हिली ने अपनी 142 रन की पारी में 3 छक्के लगाए। फोएबे लिचफिल्ड, एल्सी पेरी, और एश्ले गार्डनर ने 1-1 छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 6 छक्के लगे।
Also Read: LIVE Cricket Scoreभारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में हरमनप्रीत एंड कंपनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चली गई है। भारतीय टीम का अगला मैच इंग्लैंड से है, जो टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है।
Article Source: IANSYou may also like
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर रिमॉडलिंग कार्य के चलते 4 ट्रेन निरस्त, 12 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
मुख्यमंत्री भावांतर योजना: उज्जैन में किसानों ने निकाली धन्यवाद रैली
क्रिकेटर सूर्यकुमार ने किए महाकाल दर्शन
एमपी ट्रैवल मार्ट में हुई बी2बी बैठकें, देश-विदेश के पर्यटन निवेशक व टूर ऑपरेटर हुए शामिल
सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से उन्हें सशक्त और सबल बनायाः राज्यपाल पटेल