MS Dhoni Visits Maa Dewri TempleWith Family:आईपीएल 2025 के बाद लंबे ब्रेक का आनंद ले रहे एमएस धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची स्थित मशहूर मां देवरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार संग पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में हुए इस खास मौके ने फैंस का ध्यान खींचा, खासकर तब जब धोनी और साक्षी के बीच पूजा के दौरान एक मजेदार पल भी देखने को मिला।
टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज एमएस धोनी, जो आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद से क्रिकेट से दूर हैं, इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। इसी दौरान धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची स्थित मशहूर मां देवरी मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं।
MS Dhoni visits Maa Dewri Temple in Ranchi with wife Sakshi and daughter Ziva pic.twitter.com/CfMXaPaXd0
mdash; CRICKETNMORE (cricketnmore) July 19, 2025700 साल पुराने इस मंदिर में धोनी परिवार संग पूजा-अर्चना करते दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी, साक्षी और जीवा मंदिर की परंपराओं का पालन करते हुए मां देवरी के 16 हाथों वाली मूर्ति के सामने माथा टेकते हैं। पूजा के दौरान एक मजेदार पल भी सामने आया, जब धोनी ने नारियल तोड़ा, लेकिन साक्षी ऐसा करने में नाकाम रहीं। इसके बाद धोनी ने मुस्कुराते हुए नारियल खुद फोड़कर पूजा पूरी कराई, जबकि जीवा ने भी नारियल तोड़ा और हाथ जोड़कर मां देवरी के आगे प्रार्थना की।
VIDEO:
MS Dhoni and his family at Deori Maa temple pic.twitter.com/5Jb7VBXn54
mdash;(WorshipDhoni) July 19, 2025 Also Read: LIVE Cricket Scoreधोनी भले ही 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी चरम पर है। ब्रांड प्रमोशन से लेकर परिवार संग बिताए पलों तक, कैमरे हर जगह उनका पीछा करते रहते हैं। आईपीएल 2025 में खराब सीज़न और उम्र को लेकर हुई चर्चाओं के बीच धोनी ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि वह अगले साल सीएसके के लिए वापसी करेंगे या नहीं।
You may also like
वियतनामः तूफान 'विफा' के कारण हलोंग खाड़ी में पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 27 की मौत
रांची की महिलाओं को मिला मंईयां सम्मान का सहारा, अब बन रहीं आत्मनिर्भर
उद्धव ठाकरे का न तो ब्रांड बचा और न ही शिवसेना : गिरीश महाजन
विपक्षी पार्टियों की मांग के बावजूद विशेष सत्र नहीं बुलाया गया : एमए. बेबी
जस्टिन बीबर का नया एल्बम SWAG: व्यक्तिगत संघर्षों के बीच संगीत की नई धुनें