देश दुनिया में इस समय जहां माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है वहीं दिग्गज वैश्विक आईटी और कंसल्टिंग कंपनी एक्सेंचर ने वेतन वृद्धि की बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने वेतन वृद्धि के साथ जून 2025 में लगभग 50,000 कर्मचारियों को विश्व स्तर पर प्रमोट करने का प्लान बनाया है। एक्सेंचर ने वेतन वृद्धि की घोषणा 2.5 साल बाद पहली बार की है। ऐसा माना जा रहा है कि एक्सेंचर की वेतन वृद्धि और प्रमोशन की इस घोषणा के बाद कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। जानते हैं कंपनी के फैसले से भारत के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा या नहीं। एक्सेंचर का वेतन वृद्धि और प्रमोशन प्लान दिग्गज आईटी कंपनी एक्सेंचर ने वेतन वृद्धि और प्रमोशन के बारे में अपने कर्मचारियों को एक आंतरिक मेमो के माध्यम से सूचित किया। इसमें कर्मचारियों को यह बताया गया कि विश्व स्तर पर लगभग 50000 कर्मचारियों को जून महीने में प्रमोट किया जाएगा। एक्सेंचर में वर्तमान में लगभग 8,01,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। यानी यह प्रमोशन कंपनी के कुल कार्य बल के लगभग 6% कर्मचारियों को दिया जाएगा। एक्सेंचर की वेतन वृद्धि से भारत के कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ ऐसा माना जा रहा है कि एक्सेंचर की वेतन वृद्धि और प्रमोशन की इस फैसले से भारत में लगभग 15000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। भारत कंपनी का एक प्रमुख टैलेंट हब है। भारत के अलावा यूरोप मध्य पूर्व और अफ्रीका में लगभग 11000 कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जाएगा। वहीं अमेरिका में लगभग 10000 कर्मचारियों को प्रमोट किया जा सकता है। 6 महीने बाद लिया कंपनी ने पदोन्नति का फैसला कंसलटिंग सेवाओं की मांग में कमी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण कंपनी ने दिसंबर पदोन्नति साइकिल से 6 महीने की देरी के बाद यह फैसला लिया है। 2.5 साल बाद एक्सेंचर में वेतन वृद्धि का ऐलान एक्सेंचर ने 2.5 साल बाद वेतन वृद्धि का ऐलान किया है। फैसले के अंतर्गत लेवल 8 यानी एसोसिएट मैनेजर और उससे ऊपर के कर्मचारियों को 3 से 13% तक की वेतन वृद्धि दी जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि भारत में कार्यरत कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2025 के अंत तक या तो प्रमोशन के माध्यम से या स्टेट एट लेवल के माध्यम से वेतन वृद्धि दी जाएगी। कंपनी ने अभी केवल वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के बारे में घोषणा की है। बोनस और प्रदर्शन आधारित इक्विटी के लाभ पर दिसंबर में निर्णय लिया जा सकता है। एक्सेंचर की यह घोषणा ऐसे समय पर आई है जब कई दिग्गज आईटी कंपनियों के कर्मचारी नौकरी जाने के भय में काम कर रहे हैं। 50,000 कर्मचारियों को प्रमोशन देना और 3 से 13% के वेतन वृद्धि से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि इससे कंपनी प्रतिस्पर्धी बाजार में मजबूत स्थिति प्राप्त करेगी।
You may also like
PM Modi Bikaner Visit: राजस्थान में आज होगी तोहफों की बारिश, जानिए PM Modi की पूरी दिनचर्या और आयोजन का मिनट-टू-मिनट विवरण
Beekeeping Business : भारतीय किसानों की तरक्की देख हैरान बड़े कारोबारी
Video: हैवानियत! गर्लफ्रेंड के घर वालों ने बॉयफ्रेंड के कपड़े उतार डाला गर्म पानी, प्राइवेट पार्ट पर हथोड़े से किया वार, पेशाब पीने को भी किया मजबूर
गूगल I/O में पेश हुआ नया AI वीडियो जनरेटर: क्या बदल देगा फिल्म इंडस्ट्री?
सुखबीर सिंह बादल को पटना साहिब में हाजिर होने का आदेश, और बढ़ा विवाद, जानें पूरा मामला