बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान को हमेशा से ही सुरक्षा का खतरा बना रहता है। उनके प्रशंसक उनकी सलामती की दुआ करते हैं, लेकिन हाल ही में उनकी परेशानियों में इजाफा हुआ है।
हाल ही में खबर आई है कि सलमान का सबसे बड़ा दुश्मन, जो पहले जेल में था, अब रिहा हो गया है। इससे न केवल सलमान, बल्कि उनके फैंस भी चिंतित हैं।
दुश्मनों को मिली जमानत Salman Khan के दुश्मनों को मिली जमानत
सलमान खान के दुश्मनों की बात करें तो, ये वही लोग हैं जो उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने हत्या की साजिश के मामले में दो आरोपियों वसीम चिकना और संदीप बिश्नोई को जमानत दे दी है।
कोर्ट ने अपर्याप्त सबूतों का हवाला देते हुए यह फैसला सुनाया। यह साजिश कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह द्वारा बनाई गई थी।
सलमान खान की रेकी सलमान खान की गई रेकी
पुलिस ने बताया कि सलमान के घर की रेकी करने वाले आरोपियों में वसीम चिकना, गौरव भाटिया, धनंजय कश्यप और जीशान खान शामिल थे। इन सभी ने सलमान के पनवेल फार्महाउस पर करीब डेढ़ महीने तक नजर रखी।
उन्होंने वहां एक कमरा किराए पर लिया था और सलमान की गाड़ी चलाने की आदतों का अध्ययन किया था।
जमानत का कारण सबूत के अभाव में दोनों आरोपियों को छोड़ा
अदालत ने कहा कि वसीम और संदीप उस व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा थे, जहां सलमान की हत्या की साजिश पर चर्चा हुई थी। हालांकि, उन पर हमले में सीधे तौर पर शामिल होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
इसलिए, बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
आरोपियों की योजना हमले के बाद श्रीलंका भागने वाले थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी के संपर्क में थे और सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते थे। अजय कश्यप इस साजिश में को-ऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहा था।
उनकी योजना थी कि हमले के बाद वे नाव के जरिए कन्याकुमारी होते हुए श्रीलंका भाग जाएंगे।
You may also like
आचार्य चाणक्य: आपको बर्बाद कर सकती हैं स्त्रियों के अंदर की यह बुराइयां, जिंदगी हो जाएगी तबाह ⤙
पति-पत्नी का तलाक करवा देती है ये बातें, आचार्य चाणक्य से सीखे शादीशुदा रिश्ते को बचाने के टिप्स ⤙
गणेशजी को दूर्वा क्यों चढ़ाते हैं? दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी. एक दुष्ट राक्षस से है संबंध ⤙
ये संकेत दिखें तो तुरंत समझ जाएं आपके घर में है वास्तुदोष, तुरन्त प्रभाव से करें ये उपाय ⤙
उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए ब्याज मुक्त लोन योजना: जानें पात्रता और प्रक्रिया