नई दिल्ली में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने शरीर में जिंक की मात्रा बढ़ाने के लिए 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े निगल लिए। युवक के परिवार वालों ने बताया कि वह मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहा है और उसे सिक्के खाने की आदत हो गई है।
दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में सर्जरी के दौरान, डॉक्टरों ने 26 वर्षीय युवक के पेट से 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े निकाले। युवक को जब पेट में तेज दर्द हुआ, तब उसे अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पेट में कुछ असामान्य वस्तुएं देखीं।
सूत्रों के अनुसार, युवक ने जिंक की कमी को पूरा करने के लिए ये वस्तुएं निगली थीं। अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉक्टर तरुण मित्तल ने बताया कि एक्स-रे में सिक्कों जैसी चीजें दिखाई दीं। इसके बाद सीटी स्कैन से पता चला कि आंत में रुकावट हो रही है।
सर्जरी के दौरान, डॉक्टरों ने पाया कि चुंबक और सिक्के छोटी आंत में दो अलग-अलग लूपों में फंसे हुए थे। चुंबकीय प्रभाव ने इन लूपों को एक साथ खींच लिया था, जिससे आंत में समस्या उत्पन्न हुई। अंततः, डॉक्टरों ने सर्जरी कर सभी सिक्के और चुंबक निकाल दिए। इनमें एक रुपये, दो रुपये और पांच रुपये के कुल 39 सिक्के शामिल थे। मरीज को इलाज के सात दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
You may also like
पथरी ˏ बनाकर शरीर का नाश कर देती हैं ये 5 चीजें, जानना है तो अब जान लीजिए, वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान
मिल ˏ रहे हैं ये 5 संकेत तो समझ जाइए आपका बच्चा है जीनियस, डॉक्टर ने बताया कैसे करें पहचान
पोते ˏ के प्यार में पागल हुई दादी, 52 साल की उम्र में तीसरी बार रचाई शादी, घरवालों ने लगाए जान से मारने की धमकी देने के आरोप
क्या ˏ सच में 6 महीने सोता था कुंभकरण? इस रिसर्च पेपर ने बदल दी पूरी कहानी… जानिए वो साइंटिफिक प्रूफ्स जो रामायण को सच साबित करते हैं
इतिहास ˏ का वो हिंदू सम्राट जिसकी थीं 35 मुस्लिम बेगमें – जानिए क्यों कांपते थे दुश्मन