गर्मी का मौसम आ चुका है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान तरबूज, खरबूजे और गन्ने के रस की मांग भी बढ़ गई है। भारत में, आपको 20-30 रुपये प्रति किलो की दर से खरबूजा मिल जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक विशेष प्रकार का खरबूजा लाखों रुपये प्रति किलो में बिकता है? यह खरबूजा इतना महंगा क्यों है, आइए जानते हैं।
जिस खरबूजे की हम चर्चा कर रहे हैं, उसे युबारी किंग कहा जाता है और यह जापान के होक्काइडो द्वीप पर उगाया जाता है। इस फल की विशेषताएँ हैं इसकी हल्की सुगंध, कम बीज और मीठा स्वाद। यही कारण है कि यह खरबूजा हजारों डॉलर में बिकता है।
इस खरबूजे की महंगी कीमत का मुख्य कारण इसकी सीमित मात्रा में उपज और उच्च मांग है। 2019 में, दो युबारी किंग खरबूजे की कीमत 42,450 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 34 लाख रुपये थी, जिससे यह दुनिया का सबसे महंगा फल बन गया।
युबारी किंग खरबूजे में कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन ए, एस, पोटैशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस। यह फल संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
इस खरबूजे का उत्पादन हर साल अक्टूबर से मार्च तक होता है और इसे उगाने के लिए विशेष तकनीकों का उपयोग किया जाता है। फलों के आकार, रस की मात्रा और मिठास को नियंत्रित करने पर ध्यान दिया जाता है। महंगी कीमत के कारण, केवल कुछ रईस ग्राहक ही इसे खरीदने की हिम्मत जुटा पाते हैं।
You may also like
50000 रुपये की रिश्वत लेते सीओ का एजेंट गिरफ्तार, पहले ही ले चुका था डेढ़ लाख रुपये
पेपरलीक में नया खुलासा! ₹25 लाख में खरीदा पेपर, मेरिट में आई लेक्चरर गिरफ्तार, भाई के पकड़े जाने पर हुई थी फरार
आप भी जरूर निवेश कीजिए एलआईसी की इस स्कीम में,मिलेगा बंपर फायदा
Rajasthan: बिजनेसमैन की करोड़पति बेटी ने 25 लाख की जॉब छोड़ हिडन कैमरे से बुर्जग संग बनाए अश्लील वीडियो, पैसे के लिए किया शर्मनाक काम
उत्तराखंड में दुल्हन ने पति पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत