जनरल नॉलेज क्विज: आज के समय में किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए सामान्य ज्ञान और वर्तमान मामलों की जानकारी होना आवश्यक है। ये विषय एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। इस लेख में हम कुछ ऐसे प्रश्न प्रस्तुत कर रहे हैं, जिनके बारे में शायद आपने पहले नहीं सुना होगा। कृपया नीचे दिए गए प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें और उनके उत्तर दें। सभी उत्तर नीचे दिए गए हैं, जिन्हें आप नोट कर सकते हैं।
प्रश्न 1 – क्या आप बता सकते हैं कि तुलसीदास ने रामचरितमानस किस हिंदी लिपि में लिखी थी?
उत्तर 1 – तुलसीदास ने रामचरितमानस अवधी लिपि में लिखी थी।
प्रश्न 2 – बताएं कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक का मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर 2 – अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लुसाने में है।
प्रश्न 3 – ओलंपिक के लोगो में कौन-कौन से रंग की रिंग होती है?
उत्तर 3 – ओलंपिक के लोगो में लाल, हरा, पीला, नीला और काला रंग होता है।
प्रश्न 4 – बताएं कि 'झंडा ऊंचा रहे हमारा' गीत किसने लिखा है?
उत्तर 4 – यह गीत श्याम लाल गुप्त पार्षद द्वारा लिखा गया था।
प्रश्न 5 – क्या आप जानते हैं कि मानव शरीर का कौन सा अंग खून से यूरिया को छानता है?
उत्तर 5 – किडनी मानव शरीर का वह अंग है, जो खून से यूरिया को छानता है।
प्रश्न 6 – बताएं कि पांडवों ने कौरवों से कौन से 5 गांव मांगे थे, जिसके ना देने पर महाभारत हुई थी?
उत्तर 6 – पांडवों ने कौरवों से इंद्रप्रस्थ, बागपत, सोनीपत, पानीपत और तिलपत गांव मांगे थे। इन्हें ना देने पर महाभारत का युद्ध हुआ।
You may also like
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर : बारापुला फ्लाईओवर के ऊपर 200 टन वजन का स्टील स्पैन स्थापित
नोएडा : मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 20 मोबाइल और दो बाइक बरामद
रामगोपाल यादव ने विंग कंमाडर व्योमिका सिंह पर की विवादित टिप्पणी, जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध पूरी तरह से द्विपक्षीय रहेंगे, जयशंकर ने अमेरिकी दखल की चर्चा के बीच कहा
थाईलैंड ओपन: ट्रीसा-गायत्री की जोड़ी बाहर, भारत का अभियान समाप्त (लीड-1)