मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 22 वर्षीय युवक की पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगलने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कुलस्ते के अनुसार, यह घटना बुधवार रात बैरसिया क्षेत्र में हुई, जो जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। मजदूर हिरेंद्र सिंह ने अपने घर में पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगल ली।
सिंह को सांस लेने में कठिनाई और बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जब उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां, बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे उनकी मृत्यु हो गई। इलाज के दौरान, उन्होंने उल्टी कर मृत मधुमक्खी को बाहर निकाल दिया।
डॉक्टरों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा है कि लोगों को पानी पीते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। यह घटना अपने आप में अनोखी है, क्योंकि पानी पीने के दौरान असावधानी के कारण किसी व्यक्ति की मौत का यह पहला मामला है।
You may also like
कयामत की घड़ी में 10 सेकंड हुए कम, तबाही से बस इतनी दूर है दुनिया! “ > ≁
इस तरह जो कर लिया लहसुन का सेवन, मरते दम तक नहीं पकड़ पाएगी शरीर को कोई बीमारी, जानें सही तरीका! ˠ
मिल गया जवाब पहले मुर्गी आई या अंडा, इस सवाल का पक्का जवाब मिल गयाv “ > ≁
सीना फटा, दाहिने पैर की खाल उधड़ी…मोबाइल पर बात करते हुए नेक बैंड में ब्लास्ट. लखनऊ के युवक की दर्दनाक मौत ˠ
महाकुंभ में मुस्लिम पुलिसकर्मी की मदद से हिंदू महिला ने पाया परिवार