दुनिया भर के देशों में अलग-अलग रीति रिवाज है। कई देशों में ऐसे अनोखे रीति रिवाज है जिन्हें सुनने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। वही दुनिया के अनोखे देशों में से एक जापान में भी एक ऐसी परंपरा है जो सालों से चली आ रही है जिसमें लड़कियां अपने पार्टनर से शर्ट का एक दूसरा बटन मांगती है। जी हां.. इस परंपरा के पीछे बेहद ही दिलचस्प कहानी है।
दरअसल, हाल ही में वैलेंटाइन डे वीक था जिसमें लोग एक दूसरे से अपने प्रेम का इजहार करते हैं। हर किसी का प्रेम का इजहार करने का तरीका अलग-अलग होता है। तो वहीं जापान में एक ऐसी अनोखी परंपरा है जिसमें काफी अलग अंदाज से प्यार का इजहार किया जाता है। तो आइए जानते हैं इस अनोखे रिवाज के बारे में…

प्रेम इजहार करने का अनोखा तरीका दरअसल, यहां पर प्रेम का इजहार करने के लिए लड़कियां लड़कों से उनके शर्ट का दूसरा बटन मांगती है। जी हां.. यह परंपरा थोड़ी अजीब हो सकती है, लेकिन इसके पीछे का कारण बेहद ही खूबसूरत है। बता दें, जापान में जब भी स्कूल या कॉलेज में फेयरवेल होता है तो लड़कियां अपने प्रेम का इजहार करने के लिए लड़कों से उनके शर्ट का दूसरा बटन मांगती है।
खास बात यह है कि, ये लड़कियां केवल उन्हीं लड़कों से शर्ट का दूसरा बटन मांगती है जिससे उन्हें प्रेम हो जाता है। यदि लड़का अपनी शर्ट का बटन लड़की को नहीं देता है तो मतलब लड़का लड़की से प्रेम नहीं करता, जबकि लड़का शर्ट का दूसरा बटन दे देता है तो यानी कि वह भी उस से प्रेम करता है।
ये है इसके पीछे की खास वजह लड़के के शर्ट में लगी दूसरी बटन मांगने के पीछे की वजह ये बताई जाती है कि यह दिल के सबसे करीब होती है। ऐसे में कोई लड़की लड़के से उसकी शर्ट का दूसरा बटन मांगती है तो समझ लीजिए कि वह लड़के का दिल ही मांग रही है। ऐसे में यह परंपरा जापान में वर्षों से चली आ रही है। बता दें, परंपरा खासकर वैलेंटाइन डे के मौके पर ज्यादा निभाई जाती है। इसके अलावा जापान में चॉकलेट देने का भी चलन है। दरअसल यहां पर महिलाएं जिन लड़कों से प्रेम करती है उन्हें चॉकलेट गिफ्ट के तौर पर देती है।
चॉकलेट देकर भी किया जाता है प्रेम का इजहार चॉकलेट देने के पीछे भी खास वजह है। यदि कोई लड़कियां बाजार से खरीद कर चॉकलेट देती है तू इसे कोई खास नहीं माना जाता है, लेकिन वही लड़की अगर अपने हाथों से चॉकलेट बनाकर किसी लड़के को देखती है तो उसे प्रेम समझा जाता है और ये भी चॉकलेट देकर प्रेम इजहार करने तरीका है।
इसके अलावा जापान में व्हाइट डे मनाया जाता है जहां पर महिलाएं नहीं बल्कि इन दिन पुरुष महिलाओं को चॉकलेट देते हैं। दरअसल व्हाइट डे रिटर्न गिफ्ट के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन पुरुष अपनी पसंदीदा महिला को कुछ सफेद चीज गिफ्ट के तौर पर देते हैं जिसकी वजह से इस दिन का नाम व्हाइट डे पड़ा।
You may also like
इस बार में इंसान का कटा अंगूठा मिलाकर पी जाती है शराब ⤙
जानिए अवैध बाजार में कितनी है आपके शरीर की कीमत ⤙
केरल में 1000 करोड़ रुपये का स्कैम: अनंतु कृष्णा ने 30,000 लोगों को ठगा
महराजगंज में 33 साल पुराने मामले में दोषियों को मिली सजा
ये है भारत की सबसे आलसी ट्रेन, मात्र 46 KM की दूरी तय करने में लगाती है 5 घंटे का समय.. जानिए इसकी वजह ⤙