झांसी। एक महिला की पांच बेटियां थीं। लगभग नौ वर्ष पहले वह अपनी बड़ी व सबसे छोटी बेटी को लेकर पड़ोसी आकाश परिहार के साथ गुरुग्राम चली गई थी। लगभग डेढ़ माह पहले जब महिला झांसी आई, तो उसकी बड़ी बेटी बहुत बीमार थी।
मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। स्वजन का आरोप है कि उसे एचआइवी था और मां के प्रेमी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। कुछ दिन पहले यह महिला अपनी आठ साल की छोटी बेटी को भी बीमारी की हालत में झांसी ले आई।
एक दिन पड़ोस की एक महिला ने उस लड़की से पूछा तो उसने बताया कि सौतेले पिता उसे काले रंग की एक गोली देते थे और इसके बाद उसके साथ गंदा काम करते थे। आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
You may also like

शून्य में निहारतीं सतीश शाह की पत्नी ने सोनू निगम संग प्रेयर मीट में गाया ये गाना, लोग बोले- मेरा दिल फट रहा

Dev Deepawali 2025 : नवंबर में कब है देव दीपावली?, जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सफेद बालों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो आजमाएं बाबा रामदेव` के ये टिप्स, बेहद है कारगर

भारत की महिला शांति सैनिक, संघर्ष क्षेत्रों में महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

हाई कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर को कैसे प्रभावित करता है? जानकर आपके` भी उड़ जाएंगे होश




