देश में इस समय शादी बारात का सीजन चल रहा है। लोग अपने-अपने हमसफर के साथ सात फेरे ले रहे हैं। हमेशा साथ निभाने की कसमें भी खा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शादी के इस सीजन में कई बार ऐसी घटनाएं भी हो जाती हैं जो पूरे इलाके में सुर्खियों की वजह बन जाती हैं। झारखंड में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
यहां भी एक शादी का आयोजन किया गया था। दूल्हा बारात लेकर समय पर पहुंच गया था। बाराती खुशी से नाच रहे थे। जलपान के बाद मंडप में शादी भी शुरू हो गई थी। जैसे ही दूल्हा दुल्हन के सिंदूर लगाने जा रहा था। अचानक उसके मोबाइल पर ऐसा मैसेज आया जिसको देखते ही वो मंडप छोड़कर भाग निकला।
गिरीडीह से सामने आया मामलाशादी-ब्याह बिना किसी परेशानी के निपट जाए, हर कोई यही चाहता है। फिर भी कई बार ऐसा हो जाता है कि विवाह होते-होते रह जाता है। कुछ ऐसा ही झारखंड राज्य के गिरीडीह में हुआ। यहां के बेंगाबाद इलाके की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। यहां एक दूल्हा अपनी शादी ही छोड़कर फरार हो गया।
इलाके के एक होटल में मंगलवार को विवाह समारोह आयोजित किया गया था। दूल्हा बारात के साथ तय समय पर होटल में पहुंच भी गया था। द्वाराचार के बाद दूल्हे को स्टेज पर बैठाया गया। वहां डीजे पर बाराती नाच रहे थे। हर ओर खुशी का माहौल था। खाना-पीना चल रहा था। इसके बाद दुल्हन आई तो स्टेज पर जयमाल संपन्न हुई।
मंडप में आया ऐसा मैसेज, देखकर चौंका दूल्हाहालांकि कुछ ही देर में क्या होने वाला है, इसकी किसी को खबर नहीं थी। जयमाल के बाद स्टेज पर ही दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए थे। रिश्तेदार और मेहमान आ रहे थे, दोनों को आशीर्वाद दे रहे थे। गिफ्ट लेन-देन का सिलसिला चल रहा था। इसके बाद विवाह का मुहूर्त आने लगा तो दोनों को मंडप में बुलाया गया।
विवाह का मुहूर्त आय़ा तो वर-वधु मंडप में शादी की रस्में करने पहुंचे। इसके बाद परंपरा के अनुसार पंडित ने विवाह शुरू करवा दिया। धीरे-धीरे रस्म पूरी हो रही थी। सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं। बस एक रस्म सिंदूरदान की बची हुई थी। इसी बीच वहां बैठे दूल्हे के मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज देखते ही वो सकते में आ गया।
मच गया हंगामा, मामला पुलिस के पासउस मैसेज में लिखा हुआ था कि जिस लड़की से तुम शादी करने जा रहे हो, वो पहले किसी और की गर्लफ्रेंड रह चुकी है। उसमें लिखा हुआ था कि उसके प्रेमी की हत्या भी हो चुकी है। इस मैसेज को जैसे ही दूल्हे ने देखा, वो परेशान हो गया। इसके बाद उसने मोबाइल बंद किया और बहाने से मंडप से उठा और धीरे से फरार हो गया।
दूल्हे को वहां न पाकर मंडप में हंगामा मच गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस वहां पहुंची तो दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। वहीं पता लगा है कि दुल्हन के प्रेमी की कुछ दिन पहले ही सरिया रेल ट्रेक पर लाश मिली थी।
You may also like

दिल्ली- गुड़गांव के बीच द्वारका एक्सप्रेसवे से सफर महंगा, बिजवासन टोल प्लाजा शुरू, देखें पूरी चार्ज लिस्ट

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी लापरवाही! ATC ने महीनों पहले ही दिया था खतरे का सिग्नल, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

आंखों में जलन सांसों में चुभन! नोएडा में सर्दी और स्मॉग का डबल अटैक, AQI 692 पर पहुंचने से हालत खराब

शख्स नेˈ बैंक में फोन कर कहा- मैं एयरपोर्ट बना रहा हूं फटाफट लोन दो. जब खाते में आए 1 अरब रुपये तो उड़ गए सबके होश﹒

KL Rahul की बीवी का चेहरा इतना भी बेदाग नहीं, रोजाना करती हैं ये देसी जुगाड़, 2 मिनट की बात है आप भी करो ट्राई





