पति बोला कि पत्नी गुटखा खाती थी। उसे पसंद नहीं था। हालांकि पुलिस हत्या की वजह शक मान रही है। पति ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि पत्नी घरों में काम करने जाती थी। मोबाइल पर बात किया करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था।
हेमंत पत्नी का शव कमरे में बंद करके फरार हो गया था। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक हो गया था। हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपित खुद शराब पीने का आदी है। पत्नी इसका विरेाध करती थी। पति काम धंधा भी नहीं करता। घर का खर्चा महिला ही उठाया करती थी।
झगड़ा होने पर पति ने गुस्से में दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया था। उसकी मौत हो गई। पति घबरा गया। शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया था। पति ने खुद ही घरवालों को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी। पति हत्या की वजह गुटखा खाना बता रहा था। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। हत्यारोपी से कई सवाल पूछे गए। उसकी बातचीत से यह बात सामने आई कि वह पत्नी पर शक भी करता था।
समझौता करके घर वापस लाया था
महिला ने आए दिन की चिकचिक से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था। वह मायके में रहने लगी थी। पति 10 दिन पहले ही पंचायत में हाथ-पैर जोड़कर पत्नी को वापस घर लेकर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच झगड़े बंद नहीं हुए।
You may also like
विश्व हेपेटाइटिस दिवस : 'साइलेंट किलर' से सावधान, जागरूकता है उपाय
बर्थडे स्पेशल: चुलबुली आयशा जुल्का को 'कुर्बान' ने दिलाया बड़ा मुकाम, 'दलाल' में काम करने का रहा मलाल
11 नर्सें एकˈ साथ हो गई प्रेग्नेंट, हॉस्पिटल भी हैरान, लोग बोले- आखिर चल क्या रहा है
जीजा-साली से अकेलेˈ में हुई एक भूल, फिर कर बैठे ऐसा कांड, पहुंच गए जेल दीदी बोली- मुझे तो कभी पता ही नहीं लगता अगर…
भारत-सिंगापुर के बीच जोधपुर में शुरू हुआ सैन्य अभ्यास 'बोल्ड कुरुक्षेत्र'