लाइव हिंदी खबर :- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा धार्मिक स्थलों पर साप्ताहिक रूप से राष्ट्रगान गाने और बजाने की बात पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी है। कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रगान गाने बजाने पर कोई रोक नहीं है। इसमें कुछ नया नहीं कहा गया है। राष्ट्रगान हर जगह बजाया जाता है। इसमें समस्या ही क्या है?
उन्होंने साफ किया कि राष्ट्रगान भारत की पहचान और सम्मान का प्रतीक है और इस गाने बजाने को लेकर विवाद खड़ा करना बेकार है। उनका कहना था कि हर नागरिक को इसका सम्मान करना चाहिए और यह स्वाभाविक रूप से हर अवसर पर होना चाहिए। बता दें कि हाल ही में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था देश भर के मंदिर और धार्मिक स्थलों पर सप्ताह में एक दिन राष्ट्रगान होना चाहिए। उनके इस बयान के बाद से ही राजनीतिक और सामाजिक हल्को में चर्चा तेज हो गई है।
You may also like
प्रेमिका की शादी में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे` प्रेमी ने कर दिया ऐसा कांड, हैरान रह गया हर कोई
आज का मीन राशिफल, 5 अक्टूबर 2025 : करियर में प्रगति के योग हैं, सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी
जिन महिलाओ के ये 5 अंग होते` है बड़े वो होती है भाग्यशाली
आज का कुंभ राशिफल, 5 अक्टूबर 2025 : पदोन्नति व नए अवसर मिलेंगे, व्यापार में भी लाभकारी समझौते होंगे
बिपाशा बसु के साथ सुपर हिट फ़िल्म के बाद भी सिल्वर स्क्रीन पर फ्लॉप हुआ ये अभिनेता, अब एमएस धोनी के साथ मिलकर चलाते हैं सक्सेसफुल कंपनी