दो जून (एपी) अमेरिका के लॉस एंजिलिस काउंटी में एक व्यक्ति के राइफल से गोलीबारी करने और एक घायल व्यक्ति के सड़क पर पड़े होने की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचे एक पुलिस अधिकारी की गोलीबारी में मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
लॉस एंजिलिस के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि अधिकारी रविवार रात को जब घटनास्थल पहुंचे तो संदिग्ध ने उन पर गोलीबारी की। एक अधिकारी ने इसके जवाब में गोलियां चलाईं।
लॉस एंजिलिस शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि इस घटना में एक संदिग्ध घायल हो गया जिसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अधिकारियों ने मारे गए अधिकारी की पहचान सैमुएल रिवेरोस के रूप में की है। सड़क पर घायल अवस्था में पाए गए व्यक्ति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी गोलियां चलाई गईं, लेकिन गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।
लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग इस घटना की जांच कर रहा है।
You may also like
आईपीएल 2025 की विनर्स लिस्ट देखिए, किसे मिले कितने पैसे, पर्पल कैप से ऑरेंज कैप तक की प्राइज मनी
RCB ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता, कप्तान पाटीदार ने साझा की जीत की कहानी
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में ली जे-म्युंग की जीत, मार्शल लॉ लगाने वाले येओल की पार्टी की करारी हार
IPL 2025 : विराट और RCB की जीत ने बेंगलुरु में मनवा दी 'दिवाली', आतिशबाजी ऐसी की आसमान भी...
IPL 2025: चैंपियन RCB को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां