तिरुवनंतपुरम : केरल में SCERT ने चौथी कक्षा की किताब में वह छापा, जिसने हड़कंप मचा गया। राज्य में गलत पाठ पढ़ाया जा रहा था। जब शिक्षकों ने इस पर गौर किया तो मामला तूल पकड़ा। शिकायत हुई और इस बड़ी भूल को सुधारा गया है। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ( SCERT) ने किताब में लिखा था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजों से डरकर जर्मनी भाग गए थे। इतना ही नहीं, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बनाई गई INA का फुल फॉर्म इंडियन नेशनल आर्मी भी बताया गया था।।
सुभाष चंद्र बोस को बताया कांग्रेस नेतानेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर गलत जानकारी देने वाली यह किताब शिक्षकों को राज्य के सिलेबस को समझने में मदद करने के लिए बनाई गई थी। इसमें नेताजी के राजनीतिक जीवन के बारे में एक छोटा सा नोट लिखा गया था। इस किताब में यह भी बताया गया था कि नेताजी सुभाष चंदर बोस कांग्रेस के अध्यक्ष थे और उन्होंने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी।
एससीईआरटी ने वापस लीं किताबेंएक अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों ने किताब में गलत कॉन्टेंट की जानकारी दी। उसके बाद SCERT ने तुरंत इन किताबों को वापस ले लिया। उन्होंने एक नया संस्करण जारी किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किताबों की गुणवत्ता पर और ध्यान दिया जाएगा।
शुरू हुई जांचSCERT ने इस मामले में बयान दिया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह गलती कैसे और किससे हुई। भविष्य में ऐसी गलती फिर न हो, इससे बचने के लिए और भी सख्त जांच की जाएगी।
एबीवीपी ने दी धमकीइस मामले में ABVP ने CPI(M) सरकार पर इतिहास को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। ABVP के राष्ट्रीय सचिव श्रावण बी राज ने कहा कि नेताजी को डरपोक बताना झूठ और साजिश है। उन्होंने कहा कि किताब में भारत के नक्शे में असम और झारखंड को नहीं दिखाया गया है। ABVP का कहना है कि यह राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने की साजिश है।
केरल में बना मुद्दाABVP केरल के राज्य सचिव ईयू ईश्वरप्रसाद ने कहा कि केरल में शिक्षा विभाग गलत बातें फैला रहा है। उन्होंने केरल के मॉडल राज्य होने के दावे की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह गलती देश विरोधी विचारों को छात्रों के मन में डालने की कोशिश है। ABVP ने शिक्षा मंत्री और NCERT के निदेशक को शिकायतें भेजी हैं। ABVP ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। SCERT की किताब में हुई गलती अब एक बड़ा मुद्दा बन गई है।

You may also like
Sinus Infection Diet : नाक बंद और सिरदर्द से छुटकारा पाने का आसान डाइट चार्ट
टैरो राशिफल, 20 अगस्त 2025 : आदित्य योग से मेष, कर्क सहित 6 राशियों को मिलेगा धन संपत्ति का सुख, मनचाही इच्छा होगी पूरी, जानें टैरो कार्ड्स से कल का राशिफल
एशिया कप के बाद महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए हुई भारतीय टीम की घोषणा, शेफाली वर्मा को नहीं मिली जगह
राजस्थान के इस जिले में लंपी स्किन डिजीज का कहर! 150 से ज्यादा गाय बीमार, पशुपालन विभाग सतर्क
खेल: शुभमन गिल का सभी प्रारूपों में कप्तान होना तय और वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान