दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी सुर्खियों में छाई हुई है। 18 अप्रैल को करीबी लोगों की मौजूदगी में हर्षिता केजरीवाल ने संभव जैन के साथ सात फेरे लिए। जिसने वह कॉलेज के दौरान मिली थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जहां लाल लहंगे में हर्षिता का ब्राइडल लुक सबको खूब पसंद आया। लेकिन, इससे भी ज्यादा ध्यान केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने खींच लिया।दरअसल, दोनों का बेटी के प्री-वेडिंग फंक्शन से डांस वीडियो सामने आया। जिसमें केजरीवाल का पुष्पा के रूप में एकदम बदला हुआ रूप देखने को मिला, तो सुनीता श्रीवल्ली बनकर ठुमके लगा रही हैं। दोनों ने देसी लुक अपनाया और एक- दूसरे से ट्विनिंग करके छा गए। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @thebigdaydance) नीले कुर्ते में दिखे केजरीवालहमेशा केजरीवाल सादे से शर्ट- पैंट्स में नजर आते हैं, तो बिटिया की शादी में वह देसी रंग में रंग गए। संगीत के लिए वह नीले कुर्ते को पहनकर तैयार हुए और साथ में वाइट पजामा स्टाइल किया। जिसमें उनका सादा लुक अच्छा लगा, तो इसे उन्होंने कोल्हापुरी चप्पल के साथ फाइनल टच दिया। जहां वह अपनी बीवी के नीले-पीले लहंगे के साथ ट्विनिंग कर गए। फूलों से कढ़ा सुनीता का लहंगावहीं, सुनीता ने नीले रंग का लहंगा पहन साथ में पीली चोली और दुपट्टा कैरी किया। जहां लहंगे पर सिल्वर धागों के साथ फूलों वाली बेल से खूबसूरत पैटर्न बना है, तो ब्लाउज को भी कढ़ाई से हैवी लुक दिया। जिसके साथ उनका नेट का बॉर्डर वाला दुपट्टा बढ़िया लगा। जिसे उन्होंने सीधे खुले पल्लू की तरह ड्रैप किया। परफेक्ट लगा सुनीता का अंदाजजहां केजरीवाल एकदम सादे लुक में डांस कर रहे हैं, तो सुनीता ने पीली चूड़ियां, झुमके, हार और बिंदी लगाकर लुक पूरा किया। जहां बालों को कर्ल करके हाफ पिनअप किए दुल्हन की मां का सटल मेकअप एकदम परफेक्ट लगा। इस गाने पर थिरके दोनों केजरीवाल और सुनीता ने फिल्म 'पुष्पा 2' के गाने 'अंगारों' पर ठुमके लगाए। जहां शुरुआत में दोनों थोड़ा कॉन्शयस लगे, लेकिन जैसे- जैसे गाने ने रफ्तार पकड़ी दोनों ने अपने डांस मूव्स से धमाल मचा दिया। यहां देखिए दोनों का डांस
You may also like
चार बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पैसे और जेवर भी ले गई
17 साल के आयुष म्हात्रे ने किया धमाका, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर बरसे चौके-छक्के; देखिए VIDEO
17 साल के आयुष म्हात्रे ने किया धमाका, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर बरसे चौके-छक्के; देखिए VIDEO
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वां वेतन आयोग लाएगा सैलरी में बंपर बढ़ोतरी?
भारत से तनाव के बीच, क्या पाकिस्तान के क़रीब जा रहा बांग्लादेश?