Next Story
Newszop

'आतंक मचा रहे मच्छरों का 2 मिनट में हो जाएगा खात्मा, सिंह साहब ने बताया रामबाण उपाय, ₹2 की सफेद गोली आएगी काम

Send Push
गर्मी के बाद बरसात एक ऐसा मौसम होता है जब मच्छरों का आतंक घर के हर एक कोने में दिखाई देता है। जो ना सिर्फ रात की नींद खराब करते हैं बल्कि डेंगू, मलेरिया जैसी कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनते हैं। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए अक्सर महंगे लिक्विड, स्प्रे और कॉइल का यूज होता है, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

अब अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल मिस्टर सिंह किचन पर यूट्यूबर ने एक कमाल का तरीका बताया है। जो पूरी तरह से प्राकृतिक है और सिंह साहब ने 1 मिनट में मच्छरों का सफाया करने का दावा किया है। यहां 2 सफेद गोली और किचन में रखी कुछ चीजें अपना कमाल दिखाएंगी।
जरूरी चीजें image
  • 2 लौंग
  • 2 कपूर की गोली
  • एक तेज पत्ता
  • पुराना दीया​


दीया करें तैयार image

सबसे पहले, एक पुराना मिट्टी का दीया ले लीजिए। इस दीये में एक तेज पत्ता को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर डालें। अब इसी में आपको 2 खड़ी लौंग और 2 कपूर की गोली भी डाल देना है। अगर आपको अलग-अलग कमरों के लिए दीया बनाने हैं तो सामग्री को जरूरत के हिसाब से बढ़ा सकते हैं।


यूं भगाएं मच्छर image

अब इस मिश्रण में कपूर को लाइटर या माचिस की मदद से जला दें। ध्यान रहे कि तेज पत्ता अच्छी तरह से जलने लगे। जब मिश्रण जलने लगे तो इसे घर के हर कोने में दिखाएं। आप देखेंगे कि 2 मिनट के अंदर ही सारे मच्छर घर से बाहर भाग जाएंगे या मर जाएंगे।



कपूर-लौंग और तेज पत्ता दिखाएगा कमाल image

कपूर एक ऐसा पदार्थ है जिसकी गंध बहुत तीखी होती है। जब कपूर जलता है, तो इसकी गंध हवा में तेजी से फैल जाती है, जो मच्छरों को पसंद नहीं आती। जबकि लौंग और तेज पत्ते में कुछ ऐसे प्राकृतिक तेल होते हैं, जिनकी गंध मच्छरों को दूर भगाती है। जब ये दोनों चीजें कपूर के साथ जलती हैं, तो इनकी गंध और भी प्रभावी हो जाती है।


मच्छर भगाने का रामबाण उपाय​
क्यों काम है ये तरीका image

प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय यह पूरी तरह से है। आपको किसी भी तरह के केमिकल वाले उत्पादों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दूसरी बात, इसके लिए पैसा खर्च करना भी नहीं पड़ेगा। कपूर की 2 गोली 2 रुपये वाले पैकेट में मिल जाएंगी। लौंग और तेज पत्ता अक्सर किचन में ही होता है।





डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे यूट्यूब वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now