नई दिल्ली: टैरिफ को लेकर मचे घमासान के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा फैसला लिया है। यूएस प्रेसिडेंट ने एच-1बी वीजा पर 1,00,000 डॉलर की सालाना फीस लगाने का फैसला लिया है। भारत पर इसका गहरा असर पड़ने के संभावना जताई जा रही। अमेरिका की ओर से लिए जा रहे इन नीतिगत फैसलों के बीच पीएम मोदी ने बड़ी बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भावनगर में एक कार्यक्रम के दौरान दो टूक कहा कि भारत का 'असली दुश्मन' दूसरे देशों पर निर्भरता है। उन्होंने राष्ट्रीय ताकत और वैश्विक सम्मान के लिए आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।
पीएम मोदी ने दोहराया 'आत्मनिर्भर भारत' का संकल्प
पीएम मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर पहुंचे, जहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। सच्चे अर्थ में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता। यही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को हराना ही होगा। जितनी ज्यादा विदेशी निर्भरता, उतनी ज्यादा देश की विफलता। विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश को आत्मनिर्भर बनना ही होगा।
ट्रंप की नीतियों का भारत पर पड़ रहा असर
पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता की जरूरत पर विस्तार से बात की। उन्होंने इसे राष्ट्रीय गौरव और देश के भविष्य से जोड़ा। पीएम मोदी ने ये बात ऐसे समय में कही है जब अमेरिकी नीतियों का भारत पर असर पड़ रहा है। शुक्रवार को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा आवेदनों पर 100,000 डॉलर का शुल्क लगाने का फैसला लिया। यह 21 सितंबर से लागू हो गया है। भारत में H-1B वीजा धारकों की संख्या 71 फीसदी है। ऐसे में भारत पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद है।
गुजरात के भावनगर में पीएम मोदी
इससे पहले अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 50 फीसदी का भारी टैरिफ लगाया है। कई राउंड की बातचीत के बाद भी इससे कोई राहत नहीं मिली है। गुजरात में पीएम मोदी ने 'आत्मनिर्भरता' की भावना को जगाया। उन्होंने कहा कि अगर हम दूसरों पर निर्भर रहेंगे, तो हमारे आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचेगी। हम 1.4 अरब देशवासियों का भविष्य दूसरों के हाथों में नहीं छोड़ सकते। सौ दुखों की एक ही दवा है, और वह है आत्मनिर्भर भारत।
पीएम मोदी के निशाने पर कांग्रेस
पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर देश के शिपिंग सेक्टर को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घरेलू जहाज निर्माण पर ध्यान देने के बजाय विदेशी शिप पर ध्यान देने से भारत का जहाज निर्माण उद्योग बर्बाद हो गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 21 वीं सदी का भारत आज समुद्र को बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले यहां बंदरगाह आधारित विकास को गति देने के लिए हजारों करोड़ रुपए के परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। देश में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज मुंबई में अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का भी लोकार्पण किया गया है। इस बीच पीएम मोदी ने 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

#WATCH | Gujarat | Addressing a public rally in Bhavnagar, PM Modi says, "Atmanirbhar hone ke ilawa, Bharat ke paas koi vikalp nahi hai... 140 crores Indians should have only one resolution, Chip ho ya ship ho, hume Bharat mein hi banane honge (India has no option other than… pic.twitter.com/XyUEFjFspZ
— ANI (@ANI) September 20, 2025
ट्रंप की नीतियों का भारत पर पड़ रहा असर
पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता की जरूरत पर विस्तार से बात की। उन्होंने इसे राष्ट्रीय गौरव और देश के भविष्य से जोड़ा। पीएम मोदी ने ये बात ऐसे समय में कही है जब अमेरिकी नीतियों का भारत पर असर पड़ रहा है। शुक्रवार को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा आवेदनों पर 100,000 डॉलर का शुल्क लगाने का फैसला लिया। यह 21 सितंबर से लागू हो गया है। भारत में H-1B वीजा धारकों की संख्या 71 फीसदी है। ऐसे में भारत पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद है।
गुजरात के भावनगर में पीएम मोदी
इससे पहले अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 50 फीसदी का भारी टैरिफ लगाया है। कई राउंड की बातचीत के बाद भी इससे कोई राहत नहीं मिली है। गुजरात में पीएम मोदी ने 'आत्मनिर्भरता' की भावना को जगाया। उन्होंने कहा कि अगर हम दूसरों पर निर्भर रहेंगे, तो हमारे आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचेगी। हम 1.4 अरब देशवासियों का भविष्य दूसरों के हाथों में नहीं छोड़ सकते। सौ दुखों की एक ही दवा है, और वह है आत्मनिर्भर भारत।
पीएम मोदी के निशाने पर कांग्रेस
पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर देश के शिपिंग सेक्टर को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घरेलू जहाज निर्माण पर ध्यान देने के बजाय विदेशी शिप पर ध्यान देने से भारत का जहाज निर्माण उद्योग बर्बाद हो गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 21 वीं सदी का भारत आज समुद्र को बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले यहां बंदरगाह आधारित विकास को गति देने के लिए हजारों करोड़ रुपए के परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। देश में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज मुंबई में अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का भी लोकार्पण किया गया है। इस बीच पीएम मोदी ने 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
You may also like
गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की? यहां बिना 1रुपए खर्च करें पता लगा सकते हैं
11वीं के छात्र के साथ फरार हुई उसकी क्लास टीचर, फिर जब घर वालों को पता चला तो किया ऐसा काम …
रातों को 'खुलेआम घूम रही मौत', गांव वाले पेड़ों पर गुजार रहे रात-जानें पूरा मामला
बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी: 2025 के आखिरी 3 महीने इन 3 राशियों के लिए लाएंगे बड़ा बदलाव!
लगातार 1 महीने गेहूं की` रोटी नहीं खाने से क्या होगा एक्सपर्ट ने बताई जरूरी बात