Next Story
Newszop

ओमप्रकाश राजभर के बयान पर भड़के ABVP कार्यकर्ता, आवास के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, गेट पर चढ़े, पुलिस से नोकझोंक

Send Push
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के घायल कार्यकर्ताओं पर दिए गए कथित विवादित और अमर्यादित बयान के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। सिविल अस्पताल के पीछे स्थित मंत्री के आवास के पास कार्यकर्ताओं ने राजभर के खिलाफ नारेबाजी की।



बयान से भड़का आक्रोशABVP का आरोप है कि ओमप्रकाश राजभर ने संगठन के उन कार्यकर्ताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की, जो हाल ही में एक घटना में घायल हुए थे। दरअसल एक इंटरव्यू में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ABVP के छात्रों को गुंडा संबोधित करते हुए कह दिया कि, "ABVP के गुंडों पर पुलिस ने सही लाठी बरसाइ।" मंत्री के इस बयान ने कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पैदा किया, जिसके बाद उन्होंने मंत्री के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया। प्रदर्शनकारियों ने राजभर से माफी की मांग की और उनके बयान को असंवेदनशील करार दिया।



आवास के बाहर नारेबाजीप्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल के पीछे मंत्री आवास के समीप ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक राजभर अपने बयान पर माफी नहीं मांगते, उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।



पुलिस ने संभाला मोर्चाप्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया।



ABVP की मांगABVP ने मांग की है कि ओमप्रकाश राजभर अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे अपने विरोध को और तेज करेंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह बयान न केवल उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, बल्कि संगठन की छवि को भी धूमिल करता है।

Loving Newspoint? Download the app now