नई दिल्ली : बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतदान दो चरणों में खत्म हो चुका है। अब एग्जिट पोल के नतीजे और अनुमान सामने आ रहे हैं। दूसरे और अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद मंगलवार को कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है। वहीं, एक एग्जिट पोल ऐसा भी है जिसमें तेजस्वी के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। यदि अनुमान नतीजों में बदलते हैं तो तेजस्वी पहली बार बिहार के सीएम बन सकते हैं।
तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी सरकार
Journo Mirror ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल किया है। इस एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार 20 साल के बाद नीतीश कुमार की सत्ता से विदाई होती दिख रही है। Journo Mirror Survey में महागठबंधन को 130-140 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ने वाली एनडीए को 100-110 सीट मिलने का अनुमान है। सर्वे की खास बात है कि इसमें असदउद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी को भी 3-4 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य के खाते में 0-3 सीट मिल सकती है।
किस दल को कितनी सीट
एग्जिट पोल के बाद 14 नवंबर का इंतजार
हालांकि, एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। बिहार विधानसभा चुनाव में अंतिम नतीजों के जनता को अब 14 सितंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा।

- महागठबंधन: 130-140
- NDA : 100-110
- AIMIM: 3-4
- अन्य: 0-3
एग्जिट पोल के बाद 14 नवंबर का इंतजार
हालांकि, एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। बिहार विधानसभा चुनाव में अंतिम नतीजों के जनता को अब 14 सितंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा।
You may also like

अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ सके प्राथमिक विद्यालय के छात्र, डीएम ने क्लास टीचर पर दिए कार्यवाही के निर्देश

बैलगाड़ी का सफर अब नई पीढ़ी के लोगों के लिए बनी कहानी

“जानकी, मेरे जैसा धोखा किसी को मत देना…” मकान मालिक संग पत्नी के अफेयर पर टूटा पति, ज़हर खाकर दी जान!

खौफनाक खेल: 'यौन शोषण' और ब्लैकमेलिंग! 19 साल के लड़के की जिंदगी 38 साल की महिला ने कैसे निगली?

मित्र रामचेत मोची के निधन पर राहुल गाँधी ने दिया हर संभव मदद का भरोसा