आगरा: पिता के रहते मां ने दूसरी शादी कर ली तो बेटे ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने आठ सालों तक मन में प्रतिशोध की ज्वाला जलाए रखा। जैसे ही मौका मिला उसने अपनी मां को चलती कार से फेंककर मार डाला। इस काम में उसकी मदद दोस्तों ने की। इतना ही नहीं, कार से तीन-चार बार रौंदा भी। जब उनको इत्मिनान हो गया कि मां मर गई तब वे वहां से भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी कौशल शर्मा और दो दोस्तों को अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि अशोक नगर बाह निवासी यशोदा देवी (45) की हत्या उनके बेटे कौशल शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। मां ने कौशल के पिता संजय शर्मा के जीवित रहते आठ साल पहले रामनिवास शर्मा के साथ दूसरी शादी कर ली थी। कौशल मां की दूसरी शादी से नाराज था क्योंकि इससे समाज में उसकी बदनामी हो रही थी और उसकी शादी भी नहीं हो पा रही थी। इसीलिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची।
दवा दिलाने के बहाने मां को इटावा ले गयाकौशल अपनी मां को दवा दिलवाने के बहाने इटावा ले गया। रास्ते में उसने अपने दोस्तों को बुला लिया। मां को दोस्तों की कार में बैठा दिया और खुद बाइक से कार के पीछे चलने लगा। पुल पार होने पर उसके दोस्तों ने चलती कार से यशोदा देवी को फेंक दिया। गाड़ी से 3-4 बार रौंदने के बाद सभी भाग गए थे। पुलिस ने कौशल शर्मा के साथ उसके दोस्त बॉबी और रजत को भी गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपी सतवीर, कबीर और सौरभ फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
क्या बोले एसपी सिटी?एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि खदिया पुल के रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक से महिला को ले जाता एक युवक दिखाई दिया था। उसकी पहचान की गई। वह मृतका का बेटा कौशल था। इस पर उसे पकड़ लिया।

You may also like
उपभोक्ताओं को झटका! हॉफ बिजली बिल योजना में बड़ा बदलाव, 400 नहीं अब इतने यूनिट तक देना पड़ेगा आधा पैसा, इन्हें मिलेगा लाभ
ईश्वरीय कृपा उसी द्वार से आती है, जहां श्रद्धा बिना डगमगाए खड़ी हो
UAE से आई अच्छी खबर तो GHV Infra के शेयर फंसने लगे अपर सर्किट में, जानिए पूरी बात
भारत और फिलीपींस के जंगी जहाजों ने चीन की नाक के नीचे दिखाया दम, दूर से नजर रख रहा ड्रैगन, क्या देगा प्रतिक्रिया
अनिल अंबानी को एक दिन में ट्रिपल नुकसान, तीनों कंपनियों के शेयर में लगा लोअर सर्किट, क्यों आई गिरावट?