अगली ख़बर
Newszop

विराट कोहली का जर्सी नंबर पहनकर मैदान में उतरे ऋषभ पंत, आते ही स्टंप माइक में क्या बोल दिया? वीडियो वायरल

Send Push
बेंगलुरु: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। क्रिस वोक्त की एक गेंद आकर उनके पैर पर लगी थी, जिसके बाद उनका पैर सूज गया था और खून भी आने लगा था। इस इंजरी से हालांकि अब जाकर पंत रिकवर हुए हैं। वह साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ इंडिया ए को अब लीड कर रहे हैं।

ऋषभ पंत का जर्सी नंबर 17 है। वह इसी जर्सी नंबर के साथ मैदान पर नजर आते हैं। लेकिन, साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ पंत 18 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे। बता दें कि यह विराट कोहली का जर्सी नंबर है। विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं।

स्टंप माइक में क्या कहते हुए सुनाई दिए ऋषभ पंत?
स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ऑफीशियल एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें ऋषभ पंत अपने गेंदबाज को रिलैक्स रहकर गेंदबाजी करने को कह रहे हैं और साथ-साथ उनका हौसला भी बड़ा रहे हैं। ऋषभ पंत उनसे कहते हैं कि, 'अरे भाई, यही है यही है 6 बॉल डालके दिखाओ जरा, मजा आएगा।'


साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में कर सकते हैं वापसी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से भारत में ही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से ऋषभ पंत भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि वह टेस्ट टीम के भारत के उपकप्तान हैं। पंत ने इंग्लैंड में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था।

कुछ ऐसा चल रहा है इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए का मैच
इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले दिन अब तक 37 ओवर के खेल में साउथ अफ्रीका ए ने 2 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। भारत के लिए 1 विकेट अंशुल कंबोज और 1 विकेट गुरनूर बरार ने लिया है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें