नई दिल्ली: सूडान में एक भारतीय नागरिक को रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) नाम के सरकार विद्रोही गुट ने पकड़ लिया है। भारत सरकार उस भारतीय को छुड़ाने के लिए सूडान के अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से लगातार संपर्क में है। यह भारतीय नागरिक, 36 वर्षीय आदर्श बेहरा, ओडिशा के रहने वाले हैं। RSF के लोग पिछले महीने एल फाशेर शहर पर कब्जा करने के दौरान उन्हें अपने साथ ले लिया था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि एक भारतीय नागरिक RSF की हिरासत में है। उन्होंने कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, एल-फाशेर क्षेत्र में लड़ाई चल रही है। हम सूडान सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से संपर्क में हैं ताकि भारतीय नागरिक को सुरक्षित छुड़ाया जा सके और हम उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।'
इस हफ्ते की शुरुआत में, सूडानी राजदूत मोहम्मद अब्दुल्ला अली एल्टोम ने कहा था कि उनके देश के अधिकारी भारतीय नागरिक के अपहरण के संबंध में भारतीय अधिकारियों से बात कर रहे हैं। एल्टोम ने पत्रकारों से कहा, 'हमें उम्मीद है कि उन्हें मिलिशिया द्वारा कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। स्थिति अप्रत्याशित है, आप कभी नहीं जानते कि वे क्या करेंगे।'
पोर्ट सूडान में स्थित भारतीय दूतावास इस स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। सूडान का नई दिल्ली स्थित दूतावास भी विदेश मंत्रालय और पोर्ट सूडान में विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में है ताकि भारतीय नागरिक को छुड़ाया जा सके। RSF एक अर्धसैनिक बल है जो सूडान में सरकार के खिलाफ लड़ रहा है। एल फाशेर सूडान के दारफुर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण शहर है।

An Indian national, Adarsh Behera from Odisha was kidnapped by Rapid Support Forces militiamen.#sudan pic.twitter.com/9xRIW6VZVp
— World Monitor 🪩 (@WorldMonitor247) November 3, 2025
इस हफ्ते की शुरुआत में, सूडानी राजदूत मोहम्मद अब्दुल्ला अली एल्टोम ने कहा था कि उनके देश के अधिकारी भारतीय नागरिक के अपहरण के संबंध में भारतीय अधिकारियों से बात कर रहे हैं। एल्टोम ने पत्रकारों से कहा, 'हमें उम्मीद है कि उन्हें मिलिशिया द्वारा कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। स्थिति अप्रत्याशित है, आप कभी नहीं जानते कि वे क्या करेंगे।'
पोर्ट सूडान में स्थित भारतीय दूतावास इस स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। सूडान का नई दिल्ली स्थित दूतावास भी विदेश मंत्रालय और पोर्ट सूडान में विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में है ताकि भारतीय नागरिक को छुड़ाया जा सके। RSF एक अर्धसैनिक बल है जो सूडान में सरकार के खिलाफ लड़ रहा है। एल फाशेर सूडान के दारफुर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण शहर है।
You may also like

भोपाल एम्स में 2026 तक तैयार होगा प्रदेश का पहला सेंट्रलाइज्ड कैंसर ब्लॉक, आधुनिक सुविधाएं एक छत के नीचे

SA20 2025-26: डरबन सुपर जायंट्स में तैजुल इस्लाम को रिप्लेस करेंगे केन विलियमसन, पढ़ें बड़ी खबर

PAK vs SA 3rd ODI: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Women's World Cup 2025: महिला विश्व कप स्टार्स अमनजोत कौर और हरलीन देओल का मोहाली में हुआ भव्य स्वागत

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को कर्नाटक का दौरा करेंगे