मनीष सिंह, नोएडा: नोएडा के सेक्टर-12 के रहने वाले ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद अब इस दुनिया में नहीं हैं। अमेरिका के लास वेगास में उनकी मौत हो गई। मात्र 32 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की, लेकिन मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
माना जा रहा है कि अनुनय फिलहाल अमेरिका के लास वेगास में थे, जहां से उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट साझा की थी। उनकी अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट कुछ दिन पहले की थी, जिसमें वे लास वेगास की सड़कों पर कई स्पोर्ट्स कारों के बीच खड़े नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा था, यह विश्वास करना मुश्किल है कि मैंने यह वीकेंड अपने सपनों की शानदार कारों और महान हस्तियों के बीच बिताया। उनके परिवार ने गुरुवार सुबह उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की।
स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार अनुनय शूटिंग के लिए होटल के कमरे में गए थे। सुबह वे जाग नहीं पाए। टीम के सदस्यों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, पर वे नहीं उठे। उन्हें अस्पताल लेकर जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुनय सूद के पिता राहुल सूद भेल में सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं। अनुनय तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। नोएडा स्थित उनके घर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बताया कि अनुनय की मां दुबई में हैं और वे अब वहां से नोएडा लौट रही हैं। लगभग एक सप्ताह के अंदर शव को नोएडा लाया जाएगा।
नोएडा से दुबई में रह रहे अनुनय सूद केवल एक यात्री नहीं थे, बल्कि वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी थे। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 लाख से अधिक फालोवर थे, और यूट्यूब चैनल पर लगभग चार लाख सब्सक्राइबर मौजूद थे। उनकी रील्स और फोटोग्राफी ने सोशल मीडिया पर ट्रेवल कंटेंट को नया आयाम दिया था। स्विट्जरलैंड की पहाड़ियों से लेकर आइसलैंड की झीलों और टोक्यो की सड़कों तक, उनकी कैमरे की नजर हर स्थान की कहानी बयां करती थी। वे फोर्ब्स इंडिया के टॉप 100 स्टार्स की सूची में भी शामिल रह चुके हैं।
उधर, अनुनय के परिवार वालों ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में बताया कि वे इस वक्त गहरे दुःख में हैं। उन्होंने सभी से निजी मामलों का सम्मान करने की गुजारिश की है। अनुनय सूद काफी प्रसिद्ध व्यक्ति थे। वह 2022, 2023 और 2024 में लगातार तीन वर्षों तक फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की सूची में शामिल रहे।
फोर्ब्स ने उन्हें “दुबई में रहने वाला फोटोग्राफर, जो अपने कैमरे से दुनिया को देखता है” कहकर सम्मानित किया था। वह एक सफल मार्केटिंग कंपनी भी चलाते थे, जिसने सोशल मीडिया की क्रिएटिव दुनिया में उनकी अलग पहचान बनाई।

You may also like

IAS इंटरव्यूˈ में पूछा ऐसा कौन सा पक्षी है जो केवल बरसात का ही पानी पीता है﹒

वॉशिंग मशीनˈ में कपड़े धोने से पहले नहीं देखीं जेबें। अंदर छुपी चीज़ ने किया ज़ोरदार धमाका दहशत में घरवाले﹒

हार्ट मेंˈ ब्लॉकेज होने पर जरूर दिखते हैं ये लक्षण न करें नजरअंदाज﹒

चाहे कितनीˈ भी पुरानी खुजली क्यों ना हो, सिर्फ 1 घंटे में सफाया इस चमत्कारी घरेलु उपाय से, जरूर अपनाएँ और शेयर करे﹒

धमतरी : नगर निगम धमतरी की एमआईसी बैठक में जनहित के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा