रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में मानसून सीजन में बारिश ने खूब तबाही मचाई तो वही अब भीषण गर्मी जीना मुहाल कर रही है। बारिश का दौर थमते ही सूरज की तपिश बढ़ गई है। अब मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी बढ़ते तापमान का असर दिख रहा है। देहरादून में शनिवार को गर्मी ने 4 साल बाद फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। देहरादून का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि से पहले वर्ष 2021 में इस दिन यह तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हो रहा है। उधम सिंह नगर जनपद में शनिवार का दिन पिछले पांच वर्षों में सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक बादल छानी के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
देहरादून का तापमान 35 डिग्री के पारशनिवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में चटक धूप खिली रही और गर्म हवाओं ने भी खूब झुलसाया। देहरादून का अधिकतम तापमान 35.3 और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज चमोली, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ सहित आसपास के पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और साथ ही हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा और पारे में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

You may also like
5 महीने तक आधा-आधा किलो चांदी उड़ाता रहा कर्मचारी, दिवाली पर बेचने से पहले बेनकाब हुई प्लानिंग
Trump Impact: 3000000000000 रुपये का नुकसान, देश की टॉप 10 कंपनियों को लगा बड़ा झटका, किसे हुआ ज्यादा नुकसान?
Asia Cup 2025: एसीसी ने बढ़ाई एशिया कप 2025 की प्राइज मनी, विजेता टीम को पिछली बार से डेढ़ गुणा ज्यादा पैसे मिलेंगे!
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दुबई पहुंचे मोहसिन नकवी, टीम इंडिया के अवॉर्ड सेरेमनी को बर्बाद करने का है इरादा
WhatsApp को टक्कर देने आया Arattai ऐप, मिलते हैं 5 गजब के फीचर्स