नई दिल्ली: दिग्गज बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें जमकर बधाईयां मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराम सिंह चौहान समेत राजनीतिक दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि अमित शाह को जनसेवा के प्रति उनके समर्पण और परिश्रमी स्वभाव के लिए वे सर्वत्र प्रशंसित हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
61 के हुए शाह, पीएम मोदी ने क्या कहा
गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्हें अपने समर्पण और मेहनती स्वभाव के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा मिली हैं। उन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और हर भारतीय को सुरक्षा और गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर देने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। मैं उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
जेपी नड्डा ने दी अमित शाह को शुभकामनाएं
बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए अपने संदेश में कहा कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को मेरी तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपका सार्वजनिक जीवन, समर्पण और संगठन कौशल एक अद्वितीय उदाहरण है। नक्सलवाद के उन्मूलन में आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण देश को नक्सल-मुक्त बनाने की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। आपने संगठन के विस्तार और विचार के सशक्तीकरण दोनों को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
राजनाथ सिंह ने शाह को दी बर्थडे की शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गृह मंत्री को बधाई देते हुए कहा, 'केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे साथी, गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वभाव से अत्यंत परिश्रमी और दृढ़ संकल्प के धनी, अमित शाह भारत की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने और देश में शांति व स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता से कार्यरत हैं। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'
शिवराज सिंह चौहान ने बर्थडे पर क्या कहा
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'जनप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता और श्रेष्ठ रणनीतिकार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं।'

Birthday greetings to Home Minister Shri Amit Shah Ji. He is widely admired for his dedication to public service and hardworking nature. He has made commendable efforts to strengthen India's internal security apparatus and ensure every Indian leads a life of safety and dignity.…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2025
जेपी नड्डा ने दी अमित शाह को शुभकामनाएं
बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए अपने संदेश में कहा कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को मेरी तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपका सार्वजनिक जीवन, समर्पण और संगठन कौशल एक अद्वितीय उदाहरण है। नक्सलवाद के उन्मूलन में आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण देश को नक्सल-मुक्त बनाने की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। आपने संगठन के विस्तार और विचार के सशक्तीकरण दोनों को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
राजनाथ सिंह ने शाह को दी बर्थडे की शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गृह मंत्री को बधाई देते हुए कहा, 'केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे साथी, गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वभाव से अत्यंत परिश्रमी और दृढ़ संकल्प के धनी, अमित शाह भारत की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने और देश में शांति व स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता से कार्यरत हैं। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'
शिवराज सिंह चौहान ने बर्थडे पर क्या कहा
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'जनप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता और श्रेष्ठ रणनीतिकार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं।'
You may also like
Bhai Dooj Katha : भाई दूज के दिन बहनें जरुर करें इस कथा का पाठ, भाई की होगी रक्षा
वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर को ओवरटेक करना बना काल, दंपती और मासूम समेत तीन की मौत
पूरे देश में SIR शुरू करने के लिए चुनाव आयोग की बड़ी बैठक...बंगाल के साथ पहले यहां वोटर लिस्ट की सफाई होगी
तमिलनाडु : पुदुक्कोट्टई में भारी बारिश का कहर, मंत्री रेगुपति ने किया दौरा
22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से