चंडीगढ़ : हत्या, फिरौती और रंगदारी के केसों में वांछित गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया जल्द पुलिस गिरफ्त में होगा। विदेश में बैठकर अवैध वसूली का सिंडिकेट चलाने के आरोपी को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है। गैंगस्टर को लाने में कुछ समय लग सकता है लेकिन उसे लाया जाएगा और हिसाब बराबर किया जाएगा। सबूत और गवाह पेश कर अदालत से सजा दिलवाई जाएगी। एसपी चंद्रमोहन ने यह दावा किया है।गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों को रंगदारी के लिए उसने धमकी दी है, उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जा चुकी है। फरीदपुरिया यूएसए में छिपा हुआ है और उसे लाने की प्रक्रिया जारी है। उसके गिरोह की कमर तोड़ दी गई है। अपराधी कहीं भी छिपा हुआ है उसे तलाश कर अरेस्ट किया जाएगा और हर अपराध का हिसाब बराबर किया जाएगा। कौन है नीरज फरीदपुरियागैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग इन दिनों खूब चर्चा में है। इस गैंग का मुख्य विरोधी गैंग है बंबीहा। इस बबीहा गैंग की कमान नीरज फरीदपुरिया के हाथ में है। नीरज फरीदपुरिया विदेश में बैठकर भारत में बंबीहा गैंग चला रहा है। नीरज फरीदपुरिया को बंबीहा गैंग की कमांड कनाडा में सौंपी गई थी। तब से वह गिरोह संचालित कर रहा है। कहां का रहने वाला है नीरज फरीदपुरियागैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। हालांकि वह लंबे समय से कनाडा में बसा है। नीरज पर हरियाणा पुलिस इनाम घोषित कर चुकी है। वह कनाडा में रहने वाले हिमांशु भाऊ के काफी करीबी माना जाता हैं। नीरज फरीदपुरिया को पुलिस ने 2012 में हुए एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसे 2015 में एक हत्या के एक मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। कैसे विदेश भागा नीरज फरीदपुरियानीरज फरीदपुरिया 2012 में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद था। उसे 2015 में उम्र कैद हुई। हालांकि उसे पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने 2019 में जमानत दे दी। उसके बाद नीरज विदेश भाग गया। नीरज कनाडा में जाकर बस गया। कहा जाता है कि उसने कनाडा जाने के लिए दुबई का रास्ता चुना। उसके लिए उसे फर्जी दस्तावेज बनवाए। नीरज फरीदपुरिया के साथ गैंग में शामिल हिमांशु भाऊ और साहिल भारत में बंबीहा गैंग का विस्तार करने में लगे हैं। आरोप है कि यह गैंग नाबालिग लड़कों को टारगेट करके उन्हें गैंग में शामिल करता है। य गैंग दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में एक्टिव है।
You may also like
बच्ची के शरीर पर उभर रहे हैं 'राम-राम' और 'राधे-राधे' शब्द, डॉक्टर भी हैरान' ∘∘
वह 6 चीजें जिन्हें सपने में देख लिया तो भिखारी भी बन जाता है राजा, रातोंरात पलटती है किस्मत' ∘∘
IPL 2025: शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट के लिए लगा 12 लाख का जुर्माना
फातिमा सना को 2025 महिला वनडे विश्व कप क्वालीफायर की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का कप्तान बनाया गया
वैज्ञानिकों ने मानवीय संवाद की मस्तिष्क क्रियाविधि को समझने के लिए ली एआई की मदद