बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। घटना बरेली के पॉश इलाके में स्थित होटल रमाडा में घटी है। घटना शुक्रवार देर रात की है। हालांकि, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद लोगों ने घटना के बारे में जानकारी लेनी शुरू की। अब पूरी घटना सामने आई है। दरअसल, शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार होटल के मुख्य गेट पर लगी कांच को तोड़ते हुए सीधे रिसेप्शन तक जा घुसी। इस घटना से होटल में अफरा-तफरी मच गई। घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब यह फुटेज खूब वायरल हो रहा है।
क्या है पूरी घटना?बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में गांधी उद्यान सिविल लाइंस स्थित होटल रमाडा में कार एक्सिडेंट का मामला सामने आया है। दरअसल, शुक्रवार देर रात एक महिला वकील होटल में खाना खाकर अपनी कार लेकर निकली थी। उनके साथ उनके डॉक्टर पति भी मौजूद थे। महिला वकील कार को बैक कर रही थी। इस दौरान गलती से ब्रेक की जगह उनका पैर एक्सीलेटर पर चला गया। कार होटल के कांच का दरवाजा तोड़ती रिसेप्शन एरिया में पहुंच गई।
मौके पर मची अफरातफरीवायरल सीसीटीवी में दिखता है कि घटना के दौरान होटल के गेट के पास कई गेस्ट बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं। एक कार भी पोर्टिको में खड़ी है। इसी दौरान रिवर्स गीयर में एक तेज रफ्तार कार आती दिखाई। इसे देखते ही मेन गेट पर खड़े लोग भागने लगे। कार कांच के दरवाजे को तोड़ते हुए भीतर घुस गई। इस घटना के बाद मेन गेट से लेकर रिसेप्शन एरिया तक में अफरातफरी मच गई।
पुलिस को दी गई जानकारीकार के होटल का गेट तोड़ने और भीतर घुसने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बारादरी थाना पुलिस और पुलिस के उच्चाधिकारर मौके पर पहुंचे। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद होटल मैनेजमेंट ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। किसी ने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद घटना की चर्चा शहर भर में हो रही है।
वायरल वीडियो में घटना की भयावहता का पता चलता है। कार तेज रफ्तार आती दिखती है। उस समय होटल के गेट पर दो लोग खड़े थे। वहीं, बाहर में दो अन्य लोग खड़े थे। चारों के साथ अन्य लोगों ने किसी प्रकार भागकर जान बचाई। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। कार सवार कपल को भी कोई चोट नहीं लगने की बात सामने आई है।

बरेली के पॉश इलाके में स्थित होटल रमाडा में एक कार बेकाबू होकर कांच तोड़ती हुई रिसेप्शन एरिया तक पहुंच गई। लोगों ने भागकर जान बचाई। घटना का वीडियो वायरल। #Bareilly #UttarPradesh @NavbharatTimes pic.twitter.com/Z2wTKuK2ns
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) July 28, 2025
पुलिस को दी गई जानकारीकार के होटल का गेट तोड़ने और भीतर घुसने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बारादरी थाना पुलिस और पुलिस के उच्चाधिकारर मौके पर पहुंचे। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद होटल मैनेजमेंट ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। किसी ने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद घटना की चर्चा शहर भर में हो रही है।
वायरल वीडियो में घटना की भयावहता का पता चलता है। कार तेज रफ्तार आती दिखती है। उस समय होटल के गेट पर दो लोग खड़े थे। वहीं, बाहर में दो अन्य लोग खड़े थे। चारों के साथ अन्य लोगों ने किसी प्रकार भागकर जान बचाई। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। कार सवार कपल को भी कोई चोट नहीं लगने की बात सामने आई है।
You may also like
फैंटास्टिक फोर: पहले कदम ने बॉक्स ऑफिस पर किया निराशाजनक प्रदर्शन
मध्य प्रदेश : सीएम ने 'आरसीबी' कप्तान रजत पाटीदार से की मुलाकात, किया सम्मानित
पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा के पोस्टर ब्वॉय बन गए हैं राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर
खरगोनः मत्स्य प्रजनन काल में नदियों में अवैध मछली शिकार करने वालों पर बड़ी कार्रवाई
नोएडा में मेघा रूपम, गोरखपुर में दीपक मीणा, गाजियाबाद में रवींद्र कुमार मंदर नए डीएम... यूपी में 23 IAS के तबादले