अगली ख़बर
Newszop

कुंभ राशिफल 10 नवंबर 2025 : भाग्य का मिलेगा साथ, व्यापार में आएगी से चमकेगी किस्मत

Send Push
Aquarius Horoscope 10 November 2025 : आज कुंभ राशि का करियर राशिफल : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यावसायिक रूप से काफी सक्रिय रहने वाला है। व्यापार में भाग दौड़ आपके लिए फलदायी साबित होगी। दूसरे शहर के लोगों के साथ नए समझौते भविष्य में व्यापार को मजबूती देंगे। कारोबार में रफ्तार देखने को मिलेगी। व्यापार विस्तार के लिए दिन शुभ रहने वाला है। यात्रा के भी प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को आज थोड़ा सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारियों की लापरवाही आपके लिए परेशानी की कारण बन सकती है। ऐसे में अपने काम को ईमानदारी से पूरा करें।

आज कुंभ राशि का पारिवारिक और लव राशिफल : कुंभ राशि के जातकों को पारिवारिक मामलों में आज थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के बीच किसी पुराने मुद्दे को लेकर बहस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में संवाद बनाए रखें और छोटे मुद्दों को बड़ा न बनने दें।

आज कुंभ राशि की सेहत का हाल : स्वास्थ्य के मोर्चे पर आज आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर पैरो में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। लंबे समय तक खड़े रहने या ठंडी जगहों पर जाने से बचें। हल्का व्यायाम और गर्म पानी का सेवन लाभकारी रहेगा।

आज कुंभ राशि के लिए उपाय : आज कमजोर वर्ग के कर्मचारियों या जरूरतमंदों के साथ विनम्रता और सहयोग का व्यवहार करें। ऐसा करने से न केवल आपके कार्यों में सफलता मिलेगी, बल्कि ग्रहों की स्थिति भी आपके पक्ष में बनेगी।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें