अगली ख़बर
Newszop

IPL 2026: केकेआर से जुड़ने वाले हैं रोहित शर्मा? मुंबई इंडियंस ने शाहरुख खान के डायलॉग से अफवाहों पर लगाया फुल-स्टॉप

Send Push
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 से पहले अफवाहों का बाजार गर्म है। कई खिलाड़ियों के ट्रेंड और रिलीज होने की खबरें आ रही हैं। इस बीच रोहित शर्मा को लेकर भी खबर आई। बताया जा रहा था कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से कोलकाता नाइट राइडर्स जा सकते हैं। रोहित के करीब दोस्त अभिषेक नायर केकेआर के हेड कोच बन गए हैं। उन्होंने ही रोहित को फिटनेस हासिल करने और वजन कम करने में मदद की थी। केकेआर को कप्तान की भी तलाश है।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के कोलकाता नाइट राइडर्स में जाने की अफवाहों पर लगाम लगा दिया है। फ्रेंचाइजी ने शाहरुख खान के एक मशहूर डायलॉग का सहारा लिया। शाहरुख खान केकेआर फ्रेंचाइजी के को-ओनर भी हैं। एमआई ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सूरज कल फिर उगेगा, लेकिन (K) नाइट... मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।'

इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के सोर्स ने भी कन्फर्म किया है कि रोहित शर्मा कहीं नहीं जा रहे हैं। क्रिकबज से बात करते हुए मुंबई इंडियंस के सोर्स ने कहा- रोहित कहीं नहीं जा रहे हैं और वह आईपीएल में किसी अन्य टीम के लिए नहीं खेलेंगे।


2011 से मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने 2008 में आईपीएल डेब्यू किया था। तब वह डेक्कन चार्जर्स की टीम का हिस्सा थे। 2011 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने रोहित को खरीदा। 2013 में रोहित टीम के कप्तान बने रहे टीम को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाया। मुंबई ने 5 बार उनकी कप्तानी में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। हालांकि 2024 सीजन से पहले रोहित को कप्तान से हटा दिया गया। उनकी जगह हार्दिक पंड्या को यह जिम्मेदारी मिली। तब से कई बार रोहित के फ्रेंचाइजी से अलग होने की खबर आ चुकी है। आईपीएळ 2025 में रोहित का इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किया गया था।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें