रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 18 जुलाई 2025: उत्तराखंड के टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद के लिए भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जनपदों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।
देहरादून में सुबह से धूप खिलने और शाम के समय बौछारें पड़ने का सिलसिला चल रहा है। हालांकि गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे और 10 बजे तक अच्छी खासी बारिश भी हुई। सुबह के समय हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली लेकिन बारिश रुकने के बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
देहरादून में आज आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like
टीआरएफ को अमेरिका ने बताया आतंकवादी संगठन, एस जयशंकर बोले- सराहनीय कदम
विशाखापत्तनम: भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत, बेड़े में शामिल होगा देश का पहला स्वदेशी आईएनएस 'निस्तार'
महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद 'भद्रासन', एक-दो नहीं कई समस्याओं को करता है छूमंतर
Vastu Shastra: सावन में करें आप भी ये वास्तु उपाय, फिर देखें मिलता हैं आपको कितना शुभ फल
Weather Alert: अगले 48 घंटे मचा सकता है कहर! इन राज्यों में डिप्रेशन से होगी मूसलधार बारिश