Next Story
Newszop

जगह 2 की लेकिन मंत्री बनेंगे 3 विधायक? किस राज्य के मॉडल को अपनाकर हो रहा छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार, जानिए क्या है फॉर्म्यूला

Send Push
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की डेट फाइनल हो गई है। बुधवार सुबह 10.30 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर दावा किया जा रहा है कि तीन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है जबकि राज्य में दो मंत्रियों की ही जगह खाली है। नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज में 3 कार तैयार कर ली गई हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि तीन विधायक मंत्री बनेंगे।



छत्तीसगढ़ में कितने मंत्री बन सकते हैं

छत्तीसगढ़ में अभी मुख्यमंत्री के अलावा 10 मंत्री हैं। जबकि दो मंत्रियों का पद खाली है। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से अभी तक राज्य में सीएम समेत 13 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता रहा है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार राज्य में सीएम समेत 14 मंत्री हो सकते हैं। इसके लिए हरियाणा फॉर्म्यूले को लागू किया जा सकता है। अगर यह फॉर्म्युला लागू होता है कि तो राज्य के तीन और विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।



क्या है हरियाणा का फॉर्म्यूला

विष्णुदेव साय के कैबिनेट विस्तार में हरियणा का फॉर्म्युला लागू होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हरियाणा में भी छत्तीसगढ़ की तरह 90 विधानसभा सीटे हैं, लेकिन यहां कैबिनेट में सीएम के अलावा 13 मंत्रियों को शामिल किया गया है। सीएम समेत यहां कुल 14 मंत्री हैं।



कैसे तय होता है कितने मंत्री बनेंगे

नियमानुसार, किसी भी राज्य की कुल विधानसभा सीटों के 15 प्रतिशत विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं। 90 विधायकों में से 15 फीसदी विधायकों को मंत्री मंत्री बनाया जा सकता है। इस हिसाब से आंकड़ा 13.5 आता है। अब हरियाणा फॉर्म्युले को लागू किया जाता है तो 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं।



सीएम के विदेश दौरे से पहले विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय 21 अगस्त को 10 दिवसीय विदेश दौरे के लिए रवाना हो रहे हैं। ऐसे में उनके दौरे से ठीक एक दिन पहले कैबिनेट विस्तार हो रहा है। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी बुधवार को हो सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now