अगली ख़बर
Newszop

10-30-40-60 मिनट की वॉक, वजन से लेकर घटाएगी डिप्रेशन भी, आज से ही करें स्टार्ट

Send Push
आज के समय में लोग खुद को फिट रखने के लिए खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। इसके लिए अधिकतर लोग डाइटिंग और घंटों जिम में एक्सरसाइज करते हैं लेकिन कई बार फिटनेस आपको बेहद सिंपल चीजों से भी हासिल हो सकती है। इसके लिए जिम में 1-2 घंटे वर्कआउट करने की जरूरत नहीं होती है।

जैसे क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी मैटर करती है। उसी तरह फिटनेस के लिए सही और पावरफुल स्टेप्स मैटर करते हैं। अगर आप आसान तरीके से अपना वेट लॉस करना चाहते हैं, फिटनेस हासिल करना चाहते हैं और निरोग रहना चाहते हैं तो आपका एक्टिव रहना बेहद जरूरी है।

खुद को फिजिकल तौर पर एक्टिव रखने के लिए वॉक एक सबसे आसान तरीका है। लाइफस्टाइल में किया गया यह छोटा बदलाव भी बढ़ते वजन को कम करने में असरदार हो साबित हो सकता है। साथ ही यह ब्रेन से लेकर हार्ट और ओवरऑल हेल्थ को बूस्ट करने में भी मददगार है।
वॉकिंग है फिटनेस का जबरदस्त तरीका image

ऐसी तमाम स्टडीज हो चुकी हैं, जिनमें वॉकिंग के अनगिनत फायदे सामने आए हैं। शोध से पता चलता है कि पैदल चलने से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने, डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने, वेट लॉस में मदद करने, ब्रेन पावर बढ़ाने, हार्ट को हेल्दी रखने, मन को शांत रखने, हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इससे इंजरी का भी खतरा टलता है। अगर आप रोजाना अपनी डेली रूटीन में वॉक करना शामिल करते हैं तो आपको ये तमाम फायदे मिल सकते हैं।



10-30-40-60 मिनट की वॉक करने के फायदे image

जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने एक लेटेस्ट वीडियो में लोगों को वॉक करने के फायदों के बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि आपकी किसी भी मेडिकल कंडीशन को कम करने से लेकर आपके गट हेल्थ में सुधार तक चलने का आपके ओवरऑल हेल्थ पर बहुत शक्तिशाली प्रभाव पड़ता है। आप केवल 10 मिनट की वॉक करके भी फायदे पा सकते हैं और 30, 40, और 60 मिनट तक भी वॉक करके खुद को हेल्दी और निरोग रख सकते हैं।


10 मिनट की वॉक से क्या फायदे मिलते हैं? image

खुद को फिजिकली एक्टिव रखने के लिए आप 10 मिनट की वॉक कर सकते हैं। अगर आप 10 मिनट तक चलते हैं, तो यह आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करेगा और आपके ब्लड शुगर के स्तर को भी कम करेगा, खासकर यदि आपको डायबिटीज है। कई रिसर्च में साबित हो चुका है कि खाने के बाद 10 मिनट की वॉक ब्लड शुगर लेवल को कम करने में प्रभावी है।


30 मिनट की वॉक के फायदे image

इसके अलावा आप हर दिन 30 मिनट की भी वॉक कर सकते हैं। ये भी सेहत को चंगा रखने में शक्तिशाली है। अगर आप रोजाना आधे घंटे पैदल चलते हैं तो इससे आपके ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक होने की संभावना कम हो जाती है। साथ रही इससे डिप्रेशन और एंग्जायटी की संभावना भी कम हो जाती है।


40 मिनट पैदल चलने से क्या होता है? image

अगर आप डेली 40 मिनट पैदल चलते हैं तो इससे आपके शरीर में कई पॉजिटिव सुधार होते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया, इतने मिनट की वॉक से आपकी हड्डियों के घनत्व में सुधार होता है, इंजरी होने की संभावना कम होती है और आपके ब्रेन, याददाश्त और क्रिएटिविटी में भी सुधार होता है।


डेली 60 मिनट वॉक के फायदे image

इसके अलावा आप धीरे-धीरे वॉक की अवधि बढ़ाकर 60 मिनट कर सकते हैं। डेली जब आप एक घंटे पैदल चलना शुरू करते हैं तो इससे आपकी चर्बी कम होने में मदद मिलती है, तनाव कम करने में मदद मिलती है और आपकी नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें