Next Story
Newszop

'10 गुना तेजी से बढ़ेगी ग्रोथ', सरसों के तेल में मिलाएं 2 देसी चीजे, जड़ों से ही मजबूत निकलेंगे बाल

Send Push
सरसों का तेल ये एक ऐसा तेल है, जिसके कड़वे स्वाद और भूत ही स्ट्रांग महक को कोई भी आसानी से पसंद नहीं करता है। बच्चे से लेकर बड़ों तक, सभी लोग इस तेल को रत्ती भर पसंद नहीं करते हैं। अगर आप भी बस इसकी बुरी सी स्मेल के कारण इस तेल से दूर भाग रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि इस तरह आप अपना कितना बड़ा नुकसान कर रहे हैं। दरअसल, लोक मान्यताओं के मुताबिक सरसों का तेल बाल ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। मगर यहां समस्या ये आती है कि लोगों को इस तेल का सही तरह से इस्तेमाल करना भी नहीं आता है। अगर आपकी भी यही समस्या है, तो ये आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
इंस्टाग्राम पर डॉक्टर से मिली जानकारी image

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है कि सरसों के तेल के सही इस्तेमाल की जानकारी जयपुर के आयुर्वेदिक डॉक्टर मनोज दास ने एक वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि हम जिस तेल को देखकर नाक सिकोड़ते हैं, वो असल में हमारे बालों की कई समस्याओं से बचाता है।


नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री image
  • सरसों का तेल
  • ⁠काले तिल
  • ⁠अमरबेल

(नोट: सामग्री की मात्रा अपने हिसाब से तय करें)



नुस्खा बनाने की विधि image

इस नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले आपको सरसों के तेल को गर्म कर लेना है। अब इस तेल में काले तिलों को अच्छी तरह से कूटकर डाल लेना है। आखिर में आपको इसमें अमरबेल डालनी है। अब तीनों चीजों को अच्छे से गर्म होने दें। आपको इन्हें तब तक गैस पर रखना है, जब तक अमरबेल और काले तिल जल नहीं जाते हैं।


कैसे करें इस्तेमाल? image

आपको तैयार हुए तेल को छान लेना है और एक बोतल में भरकर रख लेना है। बता दें कि आपको हफ्ते में 2 या 3 बार इस तेल से गहराई तक मालिश करनी है। आपको इसे रातभर लगाकर रखना है और सुबह में सिर धो लेना है। आइए अब इस नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री के फायदे जान लेते हैं।





सरसों तेल के फायदे image

सरसों का तेल स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद मिलती है। बता दें कि ये तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और डैंड्रफ की समस्या कम होती है।




बाल झड़ना कैसे रोके?​


काले तिल के फायदे image

बता दें कि काले तिल बालों को गहराई से पोषण देने का काम करते हैं। इससे बालों के समय से पहले सफेद होने की समस्या कम हो सकती है। साथ ही, बालों की चमक बढ़ जाती है।




अमरबेल के फायदे image

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, अमरबेल बाल झड़ने की समस्या को कम करने में मदद करती है। इससे नए बाल उगाने और स्कैल्प की सेहत सुधारी जा सकती है।



(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से यूट्यूब पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now