मुरादाबाद: मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंदनगर में शनिवार सुबह सांड ने एक बुजुर्ग को सींगों से उठाकर फेंक दिया। बुजुर्ग खजान सिंह (65) हाल ही में हुए लकवे से उबर रहे थे। लेकिन इस गंभीर चोट की वजह से उनकी जान चली गई। दुखद बात यह है कि खजान सिंह और उनका परिवार इस सांड रोटी खिलाया करता था। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
खजान सिंह की घर के पास ही प्लास्टिक और हैंडलूम उत्पादों की दुकान थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी दुकान की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उन्हें सांड मिल गया। सांड से बचने के लिए वह सड़क के एक किनारे खड़े हो गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक महिला ने भांप लिया कि खजान सिंह खतरे में हैं।
उसने खजान सिंह का हाथ पकड़कर उन्हें गली में खींच लिया। चूंकि खजान सिंह लकवे से ग्रस्त थे इसलिए वह धीरे-धीरे छड़ी के सहारे गली में जा रहे थे। यहां तक तो सब सही था। सांड अपनी जगह पर खड़ा था। इसी बीच सड़क के दूसरी तरफ से एक शख्स ने सांड को भगाने के लिए दूर से उसके ऊपर पानी फेंका।
इससे सांड भड़क गया और उसने तेजी से आगे बढ़कर खजान सिंह पर हमला कर दिया। उसने उन्हें सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि वह हवा में ऊपर उछले फिर जमीन पर गिर गए। इस पूरी घटना की सूचना जैसे ही उनके परिवार को मिली तो वे लोग मौके पर पहुंचे और बुरी तरह से घायल खजान सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
लेकिन इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिवार ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना उनका अंतिम संस्कार कर दिया। खजान सिंह के बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका परिवार इसी सांड को रोटी खिलाया करता था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह सांड उनके पिता के लिए काल बन जाएगा। इसी सांड ने शनिवार को एक स्कूली छात्रा पर भी हमला किया था।

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंदनगर में शनिवार सुबह सांड ने एक बुजुर्ग को सींगों से उठाकर फेंक दिया। इस गंभीर चोट की वजह से उनकी जान चली गई। खजान सिंह और उनका परिवार इस सांड रोटी खिलाया करता था। @NavbharatTimes pic.twitter.com/bTjBt9e80i
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) October 27, 2025
उसने खजान सिंह का हाथ पकड़कर उन्हें गली में खींच लिया। चूंकि खजान सिंह लकवे से ग्रस्त थे इसलिए वह धीरे-धीरे छड़ी के सहारे गली में जा रहे थे। यहां तक तो सब सही था। सांड अपनी जगह पर खड़ा था। इसी बीच सड़क के दूसरी तरफ से एक शख्स ने सांड को भगाने के लिए दूर से उसके ऊपर पानी फेंका।
इससे सांड भड़क गया और उसने तेजी से आगे बढ़कर खजान सिंह पर हमला कर दिया। उसने उन्हें सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि वह हवा में ऊपर उछले फिर जमीन पर गिर गए। इस पूरी घटना की सूचना जैसे ही उनके परिवार को मिली तो वे लोग मौके पर पहुंचे और बुरी तरह से घायल खजान सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
लेकिन इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिवार ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना उनका अंतिम संस्कार कर दिया। खजान सिंह के बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका परिवार इसी सांड को रोटी खिलाया करता था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह सांड उनके पिता के लिए काल बन जाएगा। इसी सांड ने शनिवार को एक स्कूली छात्रा पर भी हमला किया था।
You may also like

नोएडा: जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले गरीब बेहाल, 2000 TDS वाला पानी, रोजगार और इलाज तक नहीं

Export to China: हिंदी-चीनी भाई-भाई... अमेरिका ने भारत पर लगाई 'पाबंदी' तो चीन ने बढ़ाया हाथ, एक्सपोर्ट में बन गया रेकॉर्ड

भारत के खिलाफ शुरुआती टी20 मैच नहीं खेलेंगे जांपा, इस खिलाड़ी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 8वां वेतन आयोग लाएगा सैलरी में उछाल!

बिहार चुनावः JDU को लगा तगड़ा झटका, सारण के पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने थामा राजद का दामन