आज का मौसम 30 मई 2025, नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर सहित देश के ज्यादातर मैदानी इलाकों में कहीं उमस पड़ रही है तो कहीं रुक-रुककर बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तेज आंधी की संभावना है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है।
30 से 50 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएंIMD के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 31 मई को भी आंशिक रूप से बादल रहेंगे। हल्की बारिश रहेगी। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री रह सकता है। 1 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जना हो सकती है और मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 36 से 38 और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री रहेगा।
2 जून से जोर पकड़ेगा प्री मानसूनस्काईमेट के अनुसार आज को दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और धूल भरी आंधी की संभावना बन रही है। एक जून से आंधी तूफान वाले इस मौसम से राहत मिल सकती है। इसके बाद 2 जून से एक बार फिर से प्री मानसून की गतिविधियां जोर पकड़ेंगी। यह सिलसिला 3 से 4 दिनों तक चल सकता है। जून के पहले हफ्ते में हीटवेव की कोई संभावना नहीं है और तापमान 40 डिग्री से नीचे बना रह सकता है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
आज आपके यहां कितना रहेगा तापमान?
यूपी में शुरू होगा बारिश का सिलसिलाउत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। लखनऊ समेत कई जिलों में दिन में धूप निकलने से ठीकठाक गर्मी पड़ रही है। हालांकि 4 जून तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसी क्रम में 30 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। साथ ही 40 से 50 झोंके के साथ अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई गई है।
बिहार में कहीं धूप तो कहीं बारिशबिहार में मौसम बदल रहा है। कहीं धूप है, तो कहीं बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 32 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। सीमांचल के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। सीमांचल के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सिवान, छपरा, वैशाली, पटना, भोजपुर और बक्सर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है। राजधानी पटना में भी आज बादल छाए रह सकते हैं। और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में होगी बारिश उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने का अनुमान है। मौसम के तेवर को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के उत्तरकाशी,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है जबकि पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़के अवरुद्ध होने की चेतावनी भी जारी की है।

You may also like
IPL 2025: रोहित शर्मा ने हासिल की ये खास उपलब्धि, यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से आत्मनिर्भर बनें बिहार के प्रदीप, पीएम मोदी का जताया आभार
Travel Tips- दुनिया के वो देश जहां लेंस लेकर भी नहीं खोज पाएंगे धूल, आइए जाने इनके बारे में
Health Tips- दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमदं होते हैं ये सस्ते फूड्स, जानिए इनके बारे में
Health Tips- सोने से पहले नाभि में तेल डालने से मिलते हैं ये फायदे, जानिए कौनसा तेल हैं फायदेमंद