गोंडा: बीजेपी के कद्दावर सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी इकलौती बेटी शालिनी सिंह की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने बताया कि शालिनी सिंह लॉ फैकल्टी की पहली महिला प्रेसिडेंट रह चुकी है। उसने इसके लिए उनसे कोई सपोर्ट नहीं लिया। उसने अपने दम पर ये चुनाव जीता। उसे बचपन से कविता लिखने का शौक है। वह बहुत अच्छा लिखती है।   
   
यूपी तक न्यूज चैनल से बातचीत में बृजभूषण सिंह ने कहा- 'हमारी बेटी पढ़ी-लिखी है। संजीदा है। कविता लिखने का शौक है उसको लेकिन पहली बार कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करने गई थी तो थोड़ी हिचकिचाहट थी। वह लिखती अच्छा है। वह लॉ फैकल्टी की पहली महिला प्रेसिडेंट रह चुकी है। जब वह चुनाव लड़ी तो उसने कहा कि पापा मुझे आपसे कुछ नहीं चाहिए। आपका कोई सपोर्ट नहीं चाहिए। मैं खुद से चुनाव लड़ूंगी। मैंने उसका कोई सपोर्ट किया भी नहीं। उसने कहा कि यह चुनाव मैं अकेले इसलिए लड़ना चाहती हूं क्योंकि आज तक लॉ फैकल्टी का प्रेसिडेंट कोई महिला नहीं हुई। वह अपने बल पर प्रेसिडेंट बनी। उसमें परिवार का कोई सहयोग नहीं है।'
   
पहली बार मंच से किया काव्य पाठआपको बता दें कि पिछले दिनों शालिनी सिंह का नोएडा में काव्य पाठ करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। कैसरगंज सीट से सांसद रह चुके बृजभूषण शरण सिंह की बेटी ने पहली बार मंच से कविता पाठ किया। वह पांच किताबें लिख चुकी हैं। वह नोएडा सिटिजन फोरम की सदस्य और वकील भी हैं।
   
बीजेपी नेता विशाल सिंह से हुई शादीशालिनी की शादी बीजेपी नेता विशाल सिंह से हुई है। विशाल सिंह के पिता आरा से पूर्व सांसद अजीत सिंह और मां पूर्व सांसद मीना सिंह हैं। शालिनी और विशाल का एक 13 साल का बेटा है, जिसका नाम अथर्व है।
  
You may also like
 - तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर भड़के केंद्रीय मंत्री बंदी संजय, अपमानजनक भाषा के लिए बिना शर्त माफी की मांग
 - कांग्रेस शासित राज्यों में बिहार के लोगों को अपमानित किया जा रहा है: राजीव प्रताप रूडी
 - पीएम से सीखा है कि कब बोलना है और कब नहीं... केंद्रीय मंत्री रिजीजू ने विपक्ष को दे डाली ये खास नसीहत
 - बिहार चुनाव : करगहर विधानसभा में शिक्षा और विकास की चुनौती बड़ा मुद्दा
 - डूरंड कप: विश्व का तीसरा और एशिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट