रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। रात के समय पाला गिरने की वजह से ठंड में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। जबकि आज कुछ क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद ठंड बढ़ सकती है, हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।
देहरादून सुबह और शाम के समय हल्की ठंड हो रही है, जिसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं। हालांकि दिन के समय गर्मी के चलते गर्म कपड़े पहनने से गुरेज कर रहे हैं, लेकिन सुबह और शाम की ठंड लोगों को ठिठुरा रही है। देहरादून में बुधवार को मौसम शुष्क रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। दिन के समय कभी-कभी आंशिक बादल भी मंडराते रहे और ठंडी हवाएं भी चली। इससे तेज धूप में भी हल्की ठंडक का एहसास हुआ। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य बना हुआ है जबकि रात को पाला पड़ने के कारण ठंड बढ़ रही है।
पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसारमैदानी क्षेत्रों में खिल रही चटक धूप के कारण दिन के समय कभी-कभी तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चलने की वजह से ठंड हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने से इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा और तापमान में मामूली गिरावट भी आ सकती है।

You may also like
कबसे लागू हो सकता है 8th Pay Commission?, जानिए कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी
नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में फ़ैसले कौन ले रहा है?
जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन सिंदूर की प्रेरणा से महिलाओं ने बनाए विशेष दीपावली दीपक
80% सब्सिडी पर ट्रैक्टर-हार्वेस्टर फ्री में! किसान भाइयों, ये स्कीम मत छोड़ना वरना पछताओगे!
W W W…वापसी में ही छाए मोहम्मद शमी, शानदार प्रदर्शन से गंभीर और अजित अगरकर को करारा तमाचा