अहमदाबाद: गुजरात के वलसाड में तेंदुए को देखे जाने के बाद खौफ फैल गया है। वन विभाग के अनुसार जिले के चनवई गांव में तेंदुए की हलचल सामने आई है। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव की मुख्य सड़क पर तेंदुए की चहलकदमी से लोग अपने घरों में कैद हैं। तेंदुए के आम के पेड़ पर बैठकर आराम करने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। वन विभाग ने गांव के जिस हिस्से में तेंदुए को देखा गया था। उसी हिस्से में एक पिंजरा लगाया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वलसाड में पहले भी तेंदुए को देखा गया था लेकिन इस बार गांव के नजदीक तक उसकी मौजूदगी ने ग्रामीणों में खौफ बढ़ा दिया है। जिला प्रशासन ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अकेले सुनसान जगह पर न जाएं। जंगल और खेतों की तरफ जाते वक्त सावधानी बरतें।
पहला मौका नहीं है
वलसाड में आसपास तेंदुए के देखे जाने का यह पहला मामला नहीं हैं। साल 2023 में जिले की अतुल कालोनी में तेंदुआ पहुंच गया था। इस महीने की शुरुआत में तेंदुए को घडोई गांव में देखा गया था। तब लोगों ने तेंदुए की हलचल को कैमरे में कैद किया था।
पहला मौका नहीं है
वलसाड में आसपास तेंदुए के देखे जाने का यह पहला मामला नहीं हैं। साल 2023 में जिले की अतुल कालोनी में तेंदुआ पहुंच गया था। इस महीने की शुरुआत में तेंदुए को घडोई गांव में देखा गया था। तब लोगों ने तेंदुए की हलचल को कैमरे में कैद किया था।
You may also like
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों के लिए तीन दिनों तक खुला रहेगा कर्नाटक का राजभवन
अयोध्या में मुस्लिम महिलाओं ने तैयार किए हजारों झंडे, सशक्तीकरण के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी का आभार
संविधान का अनादर करने वाले 'चुनाव बहिष्कार' की बात करते हैं : शहजाद पूनावाला
अहमदाबाद को मिली 45 नई बसों की सौगात, मंत्री हर्ष संघवी ने किया लोकार्पण
इंसानियत शर्मसार: चोर समझकर युवती को पीटा, वीडियो देख खौल उठेगा खून!