बीजिंग: चीन को हाल ही में हुनान प्रांत में सोने का विशाल भंडार मिला है। प्रांत की वांग साइट पर 2,000 मीटर की गहराई पर 40 से ज्यादा सोने की वेंस मिली हैं। इस भंडार में 1,000 मीट्रिक टन से ज्यादा सोना होने की उम्मीद है। सोने के इस भंडार की कीमत तकरीबन 600 अरब युआन (83 अरब अमेरिकी डॉलर) आंकी गई है। ये इसे दुनिया के सबसे बड़े सोने के भंडारों में से एक बनाती है। हालांकि चीन को ये खजाना आसानी से नहीं मिला है। भूवैज्ञानिकों को ये कामयाबी काफी मशक्कत और अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से मिली है। हुनान प्रांत के भूवैज्ञानिक ब्यूरो के अनुसार, शुरुआती सर्वेक्षणों में नए पहचाने गए क्षेत्रों में 300 टन सोना होने का संकेत मिला लेकिन ड्रिलिंग के बाद 3,000 मीटर की गहराई पर नए भंडारों का पता चला। चीनी स्टेट मीडिया का कहना है कि कुल अनुमानित भंडार अब 1,000 टन से ज्यादा हो गया है। यह खोज कई वर्षों की मेहनत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है। चीनियों ने अपनाई खास तकनीकचीन की वांग साइट में सोने की खोज के लिए चीनी भूवैज्ञानिकों ने आधुनिक थ्री-डायमेंशनल जियोलॉजिकल मॉडलिंग का इस्तेमाल किया। इससे उन्हें भूमिगत सोने के भंडारों का सटीक मानचित्र बनाने में मदद मिली। इस आधुनिक तरीके से ड्रिल टीमों को पृथ्वी के भीतर सबसे अच्छी गोल्ड वेंस ढूंढ़ने में मदद मिली। इससे खोज की सफलता की दर में भी सुधार हुआ। हुनान भूवैज्ञानिक ब्यूरो के उप प्रमुख लियू योंगजुन ने वांग साइट पर वैज्ञानिक सटीकता को दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण सोने की खोजों में से एक को उजागर करने की कुंजी कहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस खोज से चीन और विदेशों से बड़ा निवेश आएगा। अंतरराष्ट्रीय खनन कंपनियां साइट की विशाल व्यावसायिक क्षमता पर नजर रख रही हैं। चीन का गोल्ड रिजर्वदुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश चीन गोल्ड रिजर्व के मामले में दुनिया में छठे नंबर पर है। चीन के पास 2,264 टन सोने का भंडार है। चीन ने हालिया वर्षों में तेजी से अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाया है। सोने के भंडारों की नई खोज से चीन का गोल्ड रिजर्व आने वाले समय में और ज्यादा बढ़ सकता है। इस समय दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व अमेरिका के पास है। वहीं भारत गोल्ड रिजर्व के लिहाज से दुनिया में नौवें नंबर पर है। चीन और भारत दुनिया में सबसे ज्यादा सोने की खपत करने वाले देशों में से हैं।
You may also like
रात को कमरे में कपूर जलाने के इन फायदों के बारे में जानते हैं क्या आप ∘∘
कहीं से भी मिल जाये ये बीज तो बदल जाएगी आपकी किस्मत, दूर हो जाएगी पैसो की तंगी। अभी जाने ∘∘
नौकरी में चाहिए सफलता तो घर की इस दिशा में लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर, जल्द होने लगेगी तरक्की ∘∘
शनि ने शुरू की सीधी चाल, इन 6 राशियों का बदलेगा हाल, कंगाल भी हो जाएंगे मालामाल ∘∘
सिर ढकने की परंपरा: सम्मान, धर्म और विज्ञान का संगम