इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के सतारा जिले में महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में भाजपा को निशाने पर लिया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेता ने कहा डॉक्टर की हत्या को संस्थागत हत्या बताया है। उन्होंने रविवार को कहा कि उसकी मौत भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार की अमानवीय और असंवेदनशील प्रकृति को उजागर करती है।
क्या हुआ था
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले की रहने वाली सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक का शव गुरुवार रात फलटण कस्बे के होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला था। अपनी हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में डॉक्टर ने आरोप लगाया कि पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बडने ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
क्या बोले राहुल गांधी
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने कहा कि सातारा में बलात्कार और उत्पीड़न से तंग आकर डॉक्टर की ओर से आत्महत्या किए जाने का मामला किसी भी सभ्य समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘एक होनहार चिकित्सक बेटी, जो दूसरों का दर्द मिटाने की आकांक्षा रखती थी। भ्रष्ट सत्ता और तंत्र में बैठे अपराधियों की प्रताड़ना का शिकार बन गई। राहुल ने गांधी ने लिखा, ‘जिसे अपराधियों से जनता की रक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, उसी ने इस मासूम के खिलाफ सबसे घिनौना अपराध किया, उसके साथ बलात्कार और उसका शोषण किया।
pc- ndtv.in
You may also like

महाराष्ट्र: लातूर में विषदंत विहीन नाग लेकर भीख मांग रहे लोग पकडे गए, वन विभाग की कार्रवाई

Government Scheme: सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए इस प्रकार किया जा सकता है आवेदन, महिलाओं को मिलेगी ये सुविधा

छत्तीसगढ़ में 21 माओवादियों के सरेंडर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना

गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य में निकाला गया नगर कीर्तन

बसपा नेता योगेश प्रमुख पर हुए हमले के मामले में दो गिरफ्तार





