इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत का ट्रांसफर हो गया हैं, राजस्थान में भजनलाल सरकार के आने के बाद 2 साल से सुधांश पंत सीएस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन अब केंद्र सरकार की मंत्रिमंडल नियुक्ति समिति ने उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया है, वे 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे आईएएस अमित यादव का स्थान लेंगे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आदेश के अनुसार, सुधांश पंत 1 दिसंबर से नई जिम्मेदारी संभालेंगे, पंत वर्तमान में राजस्थान के मुख्य सचिव हैं और उनके दिल्ली जाने के बाद प्रदेश सरकार को नया मुख्य सचिव नियुक्त करना होगा।
सुधांशु पंत, जो 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और जनवरी 2024 में राजस्थान के मुख्य सचिव के रूप में कमान संभाली थी, केंद्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव रहते हुए उन्हें राज्य लौटाया गया था, जहां उन्होंने ऊषा शर्मा की रिटायरमेंट के बाद बागडोर संभाली थी।
pc- hindustan
You may also like

बिहार चुनावः मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर को लेकर अब ये कहा

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होंगे विकसित

झारखंड में निजी कॉलेजों की मनमानी फीस पर लगेगी लगाम, राज्यपाल ने बिल को दी मंजूरी

Ajay Devgn की नई फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का गाना 'आखिरी सलाम' हुआ रिलीज, जानें क्या है खास!

ग्रेटर नोएडा: टायर चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन वांछित गिरफ्तार





