खेल डेस्क। भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने दुनिया के नंबर एक मैग्नस कार्लसन को शिकस्त देकर सभी को चौंका दिया है। 19 वर्षीय प्रज्ञानंद ने अब लास वेगास में फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर में मैग्नस कार्लसन को शिकस्त दी। उन्होंने पांच बार के विश्व चैंपियन को केवल 39 चालों में ही शिकस्त दे दी।
नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर कार्लसन को हाल ही में भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश से लगातार शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब उन्हें आर प्रज्ञानंद ने हराया है। दुनिया के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को 19 साल के प्रज्ञानंद ने प्रतियोगिता के ग्रुप स्टेज के चौथे राउंड में शिकस्त दी। आठ खिलाडिय़ों वाले ग्रुप व्हाइट में प्रज्ञानंद अब 4.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।
प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट इससे पहले असाउबायेवा और कीमर को हराया था। प्रज्ञानंद को टूर्नामेंट की शुरुआत नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ काले मोहरों से ड्रॉ खेलना पड़ा था।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
ये इश्क है या धोखा? चार बच्चों की मां का युवक पर आया दिल, पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ हुई फरार˚
सफर से कितने समय पहले कर सकते हैं ट्रेन की टिकट बुक? नियम जान लें वरना होगी बड़ी परेशानी˚
सिर्फ एक्टिंग से ही नहीं होटल खोलकर भी करोड़ों कमा रहे हैं ये 3 बॉलीवुड सितारे, लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम हैं शामिल˚
2 करोड़ की तगड़ी सैलरी, साथ में फ्री खाना और आलीशान रहना… फिर भी कोई नहीं चाहता ये नौकरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान˚
सुहागरात के बाद ही बदल गया पति, तीन महीने बाद सामने आई ऐसी हकीकत कि पत्नी रह गई सन्न..