महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गुरुवार सुबह अंबरनाथ इलाके के नलिम्बी गांव में एक राहगीर ने सिर कटा धड़ देखकर पुलिस को सूचना दी।
अधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि कल्याण तालुका पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (अपराध के सबूतों को मिटाना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
You may also like
इंस्टाग्राम इंफ़्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ़्तारी पर कंगना रनौत ने क्या कहा?
उत्तराखंड के चमोली जिले की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली
सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव नहीं
तीरथगढ़ वाटरफॉल से नीचे गिरा नाबालिक, कई घंटे बाद शव बरामद
सरिस्का में बाघिन एसटी-19 ने चार शावकों को दिया जन्म, कुल संख्या हुई 49